Daily Archives: December 3, 2016

लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त

ग्रामीणों ने बनाई समिति, कार्यों की देखरेख करेंगे ग्रामीण

ऋषिकेश।
श्यामपुर के ग्रामीणों और बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी का धरना 12वें दिन समाप्त हो गया। विभागों के लिखित कार्रवाई के आश्वासन और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने विभागों के आश्वासन पर कार्यों की जांच व प्रगति के लिए एक समिति का भी गठन किया है।
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में खंड विकास अधिकारी व पेयजल निगम ने मांगों के निराकरण के बारे में लिखित आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए। उन्होंने ग्रामीणों की एक समिति बनाई। ग्रामीण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच और प्रगति रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। समिति में दिनेश पंवार अध्यक्ष, कमला नेगी उपाध्यक्ष, संदीप राणा सचिव, विनोद रावत सहसचिव, हेम सिंह पुंडीर कोषाध्यक्ष व सरंक्षक मंडल में राजपाल खरोला, महावीर उपाध्याय, प्रदीप नेगी, कोमल सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, मोहन सिंह असवाल, ज्योति सजवाण, विनोद चौहान, खेम सिंह चौहान शामिल हैं।

ज्योति स्पेशल स्कूल में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम

ऋषिकेश। ऋषिकेश के उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी और ज्योति स्पेशल स्कूल के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान विद्यालय में बच्चों के विकास के लिए कराई जाने वाली गतिविधियों को मॉडल के रूप … अधिक पढे …

दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा

हरिद्वार। उत्‍तराखंड संस्‍कृत विवि के छठे दीक्षांत समारोह में महामहिम केके पॉल भी पहुंचे। उन्‍होंने छात्र-छात्राओं को डिग्री भी बांटी। उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए महामहिम राज्यपाल केके पॉल ने कहा कि संस्कृत ओर … अधिक पढे …