Daily Archives: December 25, 2016

चालक के सस्पेंड करने पर रोडवेजकर्मी आक्रोशित

ऋषिकेश।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड ने बस में धूम्रपान के आरोप में सस्पेंड किए गए चालक को तत्काल बहाल करने की मांग की है। एआरएम को ज्ञापन सौंपकर बहाली न होने पर एक जनवरी से आंदोलन की चेतावनी दी है। बस में सिगरेट पीने के साथ ही बस को चलाने से मना करने के आरोप में एआरएम नेतराम गौतम ने चडीगढ़ की बस चलाने वाले पुरुषोत्तम को सस्पेंड कर दिया था। उन्होंने यह कार्रवाई एक महिला यात्री की शिकायत पर की थी। चालक के सस्पेंड करने से संयुक्त परिषद खफा है। परिषद के अध्यक्ष भुवन चन्द्र फुलारा का कहना है कि चालक को चेतावनी देकर छोड़ा जाना चाहिए था। आरोप है कि एआरएम ने तानाशाही दिखाते हुए चालक को सस्पेंड कर दिया। इससे चालक को आधी सेलरी मिलेगी। उन्होंने कहा कि तत्काल प्रभाव से सस्पेंड चालक को बहाल नहीं किया गया तो एक जनवरी से आंदोलन शुरू कर देंगे। ज्ञापन में उन्होंने वर्कशॉप में शौचालय के निर्माण में कुल कितनी लागत आई है, इसका भी बिल परिषद को उपलब्ध कराए जाने की मांग भी की।

मोड़ पर पलटी बस, यात्रियों में मचा हड़कंप

नीरगड्डू के पास बैंड काटते वक्त कमानी टूटने से हुआ हादसा हरिद्वार से बस जा रही थी गुप्तकाशी बस में सवार थे 32 यात्री ऋषिकेश। शनिवार सुबह सवा नौ बजे हरिद्वार से गुप्तकाशी जा रही बस (यूके 12पीबी 2080) जैसे … अधिक पढे ….

चेकिंग के दौरान उत्पीड़न का लगाया आरोप

ऋषिकेश। शनिवार को ऋषिकेश परचून ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में व्यापारी श्यामपुर बाईपास स्थित वाणिज्यकर विभाग के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने डिप्टी कमिश्नर एसएस सोलंकी को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि चेकिंग के दौरान टीम वाहन … अधिक पढे ….

ऋषिनगरी के स्कूलों में धूमधाम से मनाया क्रिसमस

सेंटा ने बांटे उपहार और आर्कषण केन्द्र रहा रंगारंग कार्यक्रम ऋषिकेश। ऋषिकेश इंटरनेशनल स्कूल ढालवाला में पूर्व विधायक सुबोध उनियाल व नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने संयुक्तरुप से क्रिसमस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूले के नन्हें-मुन्हें बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों … अधिक पढे ….

ग्रामसभा की आम बैठक में पर्यटन गांव का प्रस्ताव पास

ग्रामीण पर्यटन गांव बनाने की कर रहे है मांग ऋषिकेश। नगर पंचायत तपोवन के विरोध में ग्रामीण उतर गए है। उन्होंने ग्रामसभा की आम बैठक में सर्वसम्मति से नगर पंचायत का विरोध कर पर्यटन ग्राम बनाने का प्रस्ताव पारित किया … अधिक पढे ….

एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस से मांगा टिकट

जन चेतना रैली निकालकर दावेदारी जताई ऋषिकेश। जन चेतना रैली के माध्यम से एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक तिवारी ने कांग्रेस से ऋषिकेश विधानसभा से दावेदारी जताई है। रैली में शामिल लोगों ने युवाओं को टिकट देने की वकालत … अधिक पढे ….

आंनदा में बितायेंगे तीन दिन अनुष्का और विराट

जौलीग्रांट एयरपोर्ट के बाहर प्रशंसकों ने ऑटोग्राफ के लिए घेरा सुरक्षा गार्ड के घेरे में नरेन्द्रनगर के आनंदा होटल पहुंचे डोईवाला। उत्तराखंड की सुदंर वादियों में सुकून के दो पल बिताने क्रिकेटर विराट कोहली और फिल्मी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नरेन्द्रनगर … अधिक पढे ….

टीएचडीसी सेवा ने जिला पंचायत को सौंपी स्ट्रीट लाइटें

ऋषिकेश। अब इंदिरानगर और नेहरूग्राम क्षेत्र की सड़कों पर पसरा अंधेरा जल्द दूर होगा। जल्द ही सड़क किनारे पथ प्रकाश की व्यवस्था हो जाएगी। शनिवार को सेवा टीएचडीसी ने जिला पंचायत को 25 स्ट्रीट लाइटें भेंट कीं। नेहरूग्राम सामुदायिक भवन … अधिक पढे ….

फुटहिल्स के छात्रों ने विज्ञान व कला का अदभुत प्रदर्शन दिखाया

ऋषिकेश। वार्षिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी में फुटहिल्स के छात्रों ने विद्यालय की वार्षिक विज्ञान व कला प्रर्दशनी में विभिन्न उपयोग के आधुनिक माडल पेशकर अपनी रचनात्मकता व कला का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि केन्द्रिय विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना … अधिक पढे ….

लायंस क्लब डिवाइन ने पाठ्य सामग्री बांटी

ऋषिकेश। शनिवार को लायंस क्लब के अध्यक्ष महेश किंगर, क्लब सदस्यों के साथ राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय राजीव ग्राम ढालवाला पहुंचे। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों को जुराबे और जूते बांटे। बताया कि आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को … अधिक पढे ….