Daily Archives: December 29, 2016

महानायक अमिताभ बच्चन पहुंचे होटल आनंदा

दोपहर एक बजे रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी, टीना अंबानी और जया बच्चन के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विशेष विमान से पहुंचे

ऋषिकेश।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना पर सुबह से ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रशंसकों की भीड़ रही। ठीक एक बजे विशेष चार्टर विमान रनवे पर उतरा। जिसमें बिग बी अमिताभ बच्चन सबसे पहले विमान से नीचे उतरे। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी जया बच्चन भी थीं। इसके तुरंत बाद रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी अपनी पत्नी टीना अंबानी के साथ उतरे। मुख्यगेट से बाहर आते ही प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। कुछ लोग उनसे प्रश्न करने लगे कि क्या अनुष्का-विराट की सगाई में शामिल होने आए हैं लेकिन बिग बी बिना कुछ कहे ही कार में सवार हो गए। करीब एक घंटे बाद दोपहर दो बजे सभी होटल पहुंचे। जहां पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। यहां भी सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध थे। होटल आनंदा के मुख्यगेट पर होटल के दर्जनों गार्ड और पुलिस भी तैनात थी। अटकलें हैं कि भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक जनवरी को सगाई कर सकते हैं। गुरुवार को सगाई में शामिल होने के लिए बिग बी अमिताभ बच्चन, रिलायंस ग्रुप के मालिक अनिल अंबानी भी पहुंचे हैं लेकिन होटल प्रबंधन सगाई की बात से इनकार कर रहा है। सूत्रों की मानें तो अमिताभ बच्चन बीते वर्ष गोवा गए थे लेकिन इस बार उन्होंने उत्तराखंड में ठहरने का निर्णय लिया है।

बाहर के ठेकेदारों को काम देने के विरोध में भाजपा

ऋषिकेश। भाजपा कार्यकर्ता लोक निर्माण विभाग के रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर गुरुवार को पहुंचे। उन्होंने राज्य योजना के मद से 5.5 करोड़ के स्वीकृत निर्माण कार्य को बाहरी ठेकेदारों को दिए जाने का विरोध किया। मंडल अध्यक्ष प्रदीप धस्माना … अधिक पढ़े …

श्यामपुर में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी

दिन दहाड़े गल्ला तोड़कर 20 हजार उड़ाए ऋषिकेश। हमारे संवाददाता श्यामपुर में रामचन्द्र की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। गुरुवार दोपहर रामचन्द्र रमोला अपनी दुकान का शटर गिराकर भोजन करने घर चले गए। एक घंटे बाद वापस लौटे तो दुकान का … अधिक पढ़े …

कार्रवाई नही होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई को 72 घंटे का अल्टीमेटम ऋषिकेश। गुरुवार को श्यामपुर क्षेत्र के ग्रामीण देहरादून रोड स्थित वन रेंज कार्यालय इकट्ठा हुए। उक्रांद नेता राजेन्द्र गैरोला के नेतृत्व में उन्होंने वन विभाग पर शराब माफियाओं के खिलाफ … अधिक पढ़े …

जरूरतमंदों को दी गई 20 लाख की मदद

ऋषिकेश। हंस कल्चरल सेंटर ऋषिकेश ने जरूरतमंद छात्रों व गंभीर बीमारियों से पीड़ित रोगियों को 20 लाख रुपए की धनराशि दी। गुरुवार को संस्था के कार्यालय में लोगों को चेक बांटे गए। हंस कल्चरल सेंटर की ओर से देहरादून, टिहरी, … अधिक पढ़े …

सेवादल कांग्रेस की रीढ़: खरोला

सेवादल के स्थापना दिवस में चन्द्रेश्वर नगर में कार्यक्रम का आयोजन ऋषिकेश। कांग्रेस सेवा दल का स्थापना दिवस चन्द्रेश्वर नगर स्थित चौक पर धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सेवादल को कांग्रेस की रीढ़ बताया। गुरुवार को … अधिक पढ़े …

एसबीएम पब्लिक स्कूल के वार्षिक एथलेटिक मीट का रंगारंग शुभारंभ

ऋषिकेश। गुरुवार को श्री भरत मंदिर पब्लिक स्कूल के दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों से खेल भावना के तहत खेलने को जरूरी बताया। कहा कि खेल से बच्चों का शारीरिक और … अधिक पढ़े …

दीपशिखा और निधि को सर्वश्रेष्ठ शोधार्थी का खिताब

ऋषिकेश। गुरुवार को एसआरएचयू में आयोजित समारोह में हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस 2014 बैच के द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को विभिन्न शोध कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। संस्थान की ओर से ‘फॉर-टॉक्स क्रिएशन’ नाम से प्रतियोगिता का आयोजन … अधिक पढ़े …