Daily Archives: November 16, 2016

एनएसयूआई के छात्रसंघ समारोह में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

ऋषिकेश।
बुधवार को ऑटोनॉमस महाविद्यालय में छात्रसंघ समारोह का शुभारम्भ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास रावत व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना देवा श्री गणेशा के साथ हुई। छात्रा आयुषी चौहान ने जलते दिए गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्द कर दिया। छात्र शिवम अरोड़ा की हिप-हॉप प्रस्तुति ने छात्रों को खूब झुमाया। छात्र फरमान ने चांद छुपा बादल में गीत गाया,तो हर्षित बडोला ने फ्री-स्टाइल डांसकर खूब तालियां बटोरी। छात्र गोपाल ने गिटार की धुन पर तुझे सब है पता मेरी मॉ गीत प्रस्तुत किया। 105छात्रा राधिका सेमवाल ने तेरी ओर चलने लगी, शालिनी ने मैने हर गली फूलों से सजा रखी है। दीपक चमोली ने लाई वी न गई गीत गाकर समारोह में समा बांधा। जबकि शिवा शर्मा के गीत ने सबको चकित कर दिया। आर्यन छात्र संगठन संरक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हिमालयन अस्पताल के संस्थापक स्वामीराम के पुत्र मोहित कुमार, कांग्रेस नगर कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, शूरवीर सिंह भण्डारी, विवेक तिवारी, दीपक रावत, डॉ.एमपी नगवाल, प्रदीप राणा, भूपेन्द्र गिरी महाराज, डॉ. राजेश नौटियाल, डॉ. अनीता रावत, डॉ. अल्पना जोशी, डॉ. वीएल गुप्ता, डॉ. डीसी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

मोदी को शक्ति प्रदान करने को भाजपाईयों का यज्ञ

ऋषिकेश। पीएम नरेन्द्र मोदी के नोट बंदी के निर्णय के सात दिन बाद भाजपाई सामने आये है। बुधवार को भाजपा मुनिकीरेती मंडल ने नोट बंदी को बड़ा कदम बताया। उन्होंने विपक्षियों की सतबुद्धि को गंगातट पर यज्ञ भी किया। अनुशासन … अधिक पढे …

श्री गुरूराम रॉय में इण्डस टावर लिमिटेड नोएडा की कार्यशाला

ऋषिकेश। कार्यशाला में मुख्य वक्ता इण्डस टावर लिमिटेड नोयडा के अमित कुमार पाण्डेय ने छात्र-छात्राओं को बताया कि सड़क पर अपनी सुरक्षा हम स्वयं कर सकते हैं। यदि सुरक्षा नियमों का पालन किया जाए तो देश में शायद ही कोई … अधिक पढे …

कैश लेकर जा रहे बैंक कैशियर की मौत

हार्ट अटैक बताया जा रहा मौत का कारण, कर्मचारियों में शोक ऋषिकेश। घटना मंगलवार की है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक ऋषिकेश रेलवे रोड स्थित मुख्य शाखा से कैश डिलीवरी वैन (कैक) दोपहर के समय जौलीग्रांट के बैंकों में कैश देने … अधिक पढे …

पुराने टायरों पर चल रही 108 एंबुलेंस

ऋषिकेश। ऋषिकेश की 108 एंबुलेंस पुराने (गंजे) टायरों पर ही चल रही है। मंगलवार को सड़क हादसे की सूचना के बाद ऋषिकेश से एंबुलेंस को भेजा गया था, लेकिन एंबुलेंस के टायर रास्ते में पंक्चर हो गए थे। इससे एंबुलेंस … अधिक पढे …

पूर्णानंद घाट में गमगीन माहौल में एक साथ जली छह चिताए

गैंडखाल-आमसैंण मोटरमार्ग पर जीप खाई में गिरने से आठ लोगों की हो गई थी मौत दो मृतकों का गांव, आठ का पूर्णानंद घाट पर अंतिम संस्कार ऋषिकेश। यमकेश्वर ब्लॉक के गैंडखाल से आमसैंण की ओर जा रही जीप (मैक्स) मंगलवार … अधिक पढे …

नोटबंदी से देश में बन रहा अराजकता का माहौल: किशोर उपाध्याय

ऋषिकेश। बुधवार को एनएसयूआई के छात्रसंघ समारोह में पहुंचे किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोट बदलने की मारामारी से जनता परेशान है। दुरुस्त क्षेत्रों में लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसलिए उत्तराखंड सरकार … अधिक पढे …

रेलवे स्टेशन के पास मिला युवक का शव

रायवाला। रेलवे स्टेशन के पास हाइवे किनारे युवक का शव पडा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि यह आदमी बहुत देर से शराब पी रहा था। तलाशी लेने पर युवक की जेब … अधिक पढे ….

बैंक से लौट रहे आठ ग्रामीणों की हादसे में मौत

पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में गैंडखाल के पास खाई में गिरी जीप पुराने नोट बदलने और पैसे निकाले गैंडखाल में बैंक आए थे ग्रामीण ऋषिकेश। यमकेश्वर के तहसीलदार सुनील कुमार राज ने बताया कि गैंडखाल से आमसैंण की ओर … अधिक पढे ….

रास्ते में ही दगा दे गई 108 एंबुलेंस

दो टायर एक साथ पंचर हुए, दूसरी एंबुलेंस पहुंचने में लगा समय ऋषिकेश। बड़े हादसे के वक्त 108 एंबुलेंस सेवा एक बार फिर दगा दे गई। गैंडखाल और आमसैंण के बीच खाई में जीप गिरने की सूचना पर पहले तो … अधिक पढे ….