ऋषिकेश।
बुधवार को एनएसयूआई के छात्रसंघ समारोह में पहुंचे किशोर उपाध्याय ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नोट बदलने की मारामारी से जनता परेशान है। दुरुस्त क्षेत्रों में लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसलिए उत्तराखंड सरकार को समस्या से उबारने के लिए पहल करनी चाहिए। केंद्र को चाहिए कि वह राज्य को जनता के नोट बदलने का अधिकार दे। गैरसैंण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रदेश को अभी दो-दो राजधानी का भार उठाने की क्षमता नहीं है। इसलिए गैरसैंण को ही स्थायी राजधानी बना देना चाहिए। उन्होंने पौड़ी के गैंडखाल क्षेत्र में हुई जीप दुर्घटना पर शोक व्यक्त कर प्रभावित लोगों को तुरंत मुआवजा देने की मांग सरकार से की।
![नोटबंदी से देश में बन रहा अराजकता का माहौल: किशोर उपाध्याय](https://sankhnaad.com/wp-content/uploads/2016/11/10120.jpg)
Nov162016