Daily Archives: May 1, 2022

मसूरी विस में हुआ सीएम धामी का अभिनंनदन समारोह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नया गांव में क्षेत्र की जनता द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे आये क्षेत्र वासियों का अभिनन्दन करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की पेयजल की समस्या के समाधान के साथ ही नेपाल मूल के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने इस बार चुनाव में इतिहास बनाया है। 5 वर्ष बाद सरकार बदलने के मिथक को तोडा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये हमने जो भी वायदे किये हैं उन्हें पूर्ण करने का हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रयासरत है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है। चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के साथ ही हवाई सेवा के विस्तार तथा केदारनाथ एवं बद्रीनाथ मन्दिरों के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। पिछले 5 सालों में राज्य के विकास के लिये केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उनके मार्गदर्शन में भव्य केदारपूरी का निर्माण अन्तिम चरण में है। बद्रीनाथ का भी सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के मंत्र के साथ कार्य कर रही है, राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिये 1064 एप लांच किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य सुचारू रूप से चले। इस दौरान कोई परिवार भूखा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। तथा माताओं तथा बहिनो को 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिक पृष्ठभूमि के लोगों की अधिकता है। वन रैंक वन पेंशन के साथ ही सैनिकों की समस्या के समाधान एवं उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मन्दिर निर्माण, भव्य काशी विश्वनाथ केरीडोर निर्माण का कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति व कार्यशैली का परिणाम है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता से.नि. कर्नल डी.के.प्रधान ने की। कार्यक्रम में संयोजक ज्योति कोटिया, अध्यक्ष महिला मोर्चा शहीद दुर्गामल नगर मण्डल ने आभार जताया।

देश की प्रगति में अद्वितीय भूमिका निभाने वाले सभी श्रमयोगी सम्मान के पात्रः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘‘विश्व श्रमिक दिवस‘‘ के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने विभिन्न संगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों को शुभकामना देते हुए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया। … अधिक पढे़ …

कार्यकर्ताओं से संवाद में बोले माहरा, आगामी चुनाव को तैयार रहे कार्यकर्ता

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के ऋषिकेश आगमन पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने भव्य स्वागत किया, उसके बाद करन माहरा ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की … अधिक पढे़ …

भगवान परशुराम के बताये गये मार्गो का अनसुरण करने से मिलती है सफलता-अग्रवाल

श्री परशुराम महासभा ऋषिकेश की ओर से भगवान परशुराम की जंयती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। रविवार को व्यापार सभा में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ … अधिक पढे़ …

तेज बहाव में बह रहे दो युवकों में से एक युवक को पुलिस ने बचाया

लक्ष्मणझूला थाना अंतर्गत गोवा बीच पर स्नान करते समय दो युवक डूबने लगे। एक युवक को पुलिस ने पानी के तेज बहाव से बाहर निकाल जान बचाई। जिसे एम्स अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया। जबकि दूसरा युवक गंगा के … अधिक पढे़ …

सुरकंडा देवी मंदिर में रोपवे सेवा का सीएम ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर रोपवे सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद मां सुरकंडा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी टिहरी … अधिक पढे़ …