Daily Archives: May 17, 2022

पिथौरागढ़ः सीएम के निर्देश पर लापता दो पर्यटकों का मिला पता

तहसील मुनस्यारी के खलियाटॉप में लापता दो पर्यटकों को जिला प्रशासन द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है। लापता पर्यटकों की खोजबीन के लिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को निर्देश दिये गये थे।

जनपद पिथौरागढ़ के तहसील मुनस्यारी में 16 मई को पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी दो पर्यटक, जिनके नाम सन्तोष कुमार, उम्र लगभग 27 वर्ष और विशाल गंगवार उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है, मुनस्यारी से पर्यटक स्थल खलियाटॉप भ्रमण पर गए थे, लेकिन मार्ग भटकने से बीच में लापता हो गये। इन दोनों लापता पर्यटकों की खोजबीन की गई। दोनों पर्यटकों आज 17 मई को गंभीर घायल अवस्था में मिले। जिन्हें प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा भी जिलाधिकारी पिथौरागढ़ को पर्यटकों के रेस्क्यू के निर्देश दिये गये थे। मुख्यमंत्री ने घायल पर्यटकों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराये जाने के भी निर्देश दिये है।

इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी डा.आशीष चौहान ने बताया कि दोनों पर्यटकों को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजने हेतु हैलीकाप्टर की व्यवस्था भी कर दी गई थी, लेकिन खराब मौसम की वजह से हैली रेस्क्यू करना संभव नहीं हो सका। दोनों पर्यटकों को रेस्क्यू करते हुए एम्बुलेंस से हायर सेंटर भेजा गया।

ऋषिकेश सहित प्रदेशभर के निकायों को मिली धनराशि की काबीना मंत्री ने ली जानकारी

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विभागीय निदेशक ललित मोहन रयाल के साथ बैठक की। उन्होंने ऋषिकेश सहित प्रदेशभर के नगर निकायों को मिली धनराशि की जानकारी ली। साथ ही अन्य विषयों पर भी विस्तार से वार्ता की। विधानसभा कार्यालय … अधिक पढ़े …

उन्नति पोर्टल के लिए सभी सचिव और विभागाध्यक्ष अपने विभागों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करेंः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने सचिवालय में उन्नति पोर्टल के प्रस्तुतीकरण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्नति पोर्टल के सही क्रियान्वयन के लिए सभी सचिव एवं विभागाध्यक्ष अपने विभागों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें। सभी महत्वपूर्ण … अधिक पढ़े …

सीएम ने एंबुलेंस को आम जन तक पहुंचाने के लिए किया रवाना

मुख्यमंत्री आवास में स्धित कैंप कार्यालय में आज सुबह सीएसआर के तहत डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड द्वारा उत्तराखंड सरकार को आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त दो ट्रैवलर एंबुलेंस प्रदान की गईं। एंबुलेंस की सेवाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री … अधिक पढ़े …

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष का उत्तराखंड आगमन पर हुआ स्वागत

उत्तराखंड आगमन पर कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष डीके शिवकुमार का कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार … read more