Daily Archives: May 14, 2022

लक्ष्मणझूला में मिशन मर्यादा को पर्यटक कर रहे तार-तार, अब चार गिरफ्तार

लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत राम झूला घाट पर हुड़दंग मचाने वाले चार पर्यटकों को गिरफ्तार कर चालान किया है।

पुलिस के अनुसार, गंगा के किनारे स्थित घाटो पर पुलिस टीम गठित कर लगातार गस्त कर निगरानी कर रही है। आज गश्त के दौरान लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने रामझूला घाट पर हुड़दंग कर रहे चार लोगों को तत्काल गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान जसविन्दर सिंह निवासी उदयविहार नई दिल्ली, कुलदीप सिंह निवासी टैगोर गार्डन नई दिल्ली, जसप्रीत सिंह निवासी तरनतारन रोड अमृतसर पंजाब और विक्रमजीत सिंह निवासी तेजनगर अमृतसर पंजाब के रूप में कराई।

भाजपा के तीनों मंडल पदाधिकारियों के साथ की काबीना मंत्री ने मुलाकात

भाजपा के तीनों मंडल पदाधिकारियों के साथ आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की। विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाने पर सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिनेश सती को उन्होंने उत्तरीय पहनाकर जन्मदिन की बधाई … अधिक पढ़े …

तीर्थनगरी में लोकगीत ढोल दमाऊ रांसो मंडाण का हुआ लोकार्पण

चखुलि फिल्मस के बैनर तले लोकगीत ढोल दमाऊ रांसो मंडाण का लोकार्पण आज देहरादून रोड़ स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय पर किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, महामंत्री उत्तम असवाल एवं गीत को अपने सुरों से … read more

भद्रराज मेले को राजकीय मेले की अनुदान राशि देगी सरकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री भद्रराज देवता के मंदिर में पूजा कर प्रदेश की सुख एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भद्रराज मंदिर में आयोजित मेले में भी प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि … अधिक पढ़े …