Daily Archives: May 20, 2022

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले-सीएस

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में बैठक लेते हुए शासन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों से संबंधित जिन समस्याओं से अवगत कराया जा रहा है, उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से प्राप्त समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न विभागों की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, उद्यान, सहकारिता, पशुपालन सिंचाई, समाज कल्याण, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य एवं अन्य विभागों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से विभिन्न विभागों से संबंधित जो भी समस्याएं आ रही है, उनके समाधान में समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। विभागीय सचिवों द्वारा नियमित इनकी समीक्षा की जाए। विभागों द्वारा यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले। जिलाधिकारियों द्वारा जनपदों से संबधित जो भी समस्याएं बताई जा रही हैं, उनका समयबद्धता के साथ निस्तारण के लिए कलैण्डर बनाया जाए।
बैठक में सचिव राधिका झा, सौजन्या, अरविन्द सिंह ह्यांकी, बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, एच.सी सेमवाल, विनोद कुमार सुमन आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने हरिद्वार जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डामकोठी हरिद्वार में जनपद से संबंधित विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार में यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने नगर … अधिक पढ़े …

प्रतिभाएं कभी अवसर की तलाश नहीं करती-मेजर गोबिन्द रावत

श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज में प्रतिभा दिवस पर मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा को सबके समक्ष लाने को जागरूक किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, पार्षद राधा रमोला, पूर्व सभासद … अधिक पढ़े …

जल पुलिस ने युवक को डूबने से बचाया

जल पुलिस ने शुक्रवार को त्रिवेणी घाट पर एक युवक को डूबने से बचाया। त्रिवेणी घाट स्थित नाव घाट पर स्नान करते समय एक युवक डूबने लगा। इस दौरान घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवानों की नजर युवक पर … अधिक पढ़े …