Tag Archives: Haridwar News

लक्सर में सीएम की जनसभा, बोले विकास कार्य में नहीं करते पक्षपात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुल्तानपुर, (लक्सर), हरिद्वार में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ऋषिकेश की जनसभा से सभी को अपना प्रणाम और राम राम भेजा है। उन्होने कहा निश्चित ही इस क्षेत्र के प्रस्तावित विकास कार्य को आगे बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा हरिद्वार लोकसभा से प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत जी को सबने समर्थन देना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक योजनाएं आगे बढ़ी हैं। मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद गरीब व्यक्ति को आगे बढ़ाने की चिंता, अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाएं पहुंचने का काम किया गया है। बीते 10 वर्षों में 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री जी ने दिन रात समाज हित में काम किया है, देश की सेवा की है। राज्य सरकार प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में काम करती है। ’विकास करते समय हम किसी से पक्षपात नहीं करते हैं।’ हमने सुल्तानपुर को ग्राम सभा से नगर पंचायत घोषित कर विकास कार्यों को गति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कश्मीर के अंदर धारा 370 का खात्मा, देश में नागरिकता संशोधन कानून लागू, तीन तलाक से मुस्लिम बहनों को मुक्ति मिली है, अयोध्या में भगवान श्रीराम का दिव्य व भव्य मंदिर का निर्माण, लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया गया है। प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को एक विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने चुनाव से पूर्व किए वादे को पूरा करते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कर दिया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने लंबे समय से चली आ रही नकलों पर कड़ी कार्रवाई की है। नकल माफियाओं का खेल बंद करके युवाओं को उनका हक दिलाया और नकल विरोधी कानून लागू किया। इसके साथ ही धर्मांतरण रोकने के लिए धर्मांतरण कानून, दंगाईयों से सख्ती से निपटने के लिए दंगारोधी कानून को मंजूरी दे दी गई है। महिलाओं को सरकारी नौकरी में 30 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य सुविधाएं ग्रामीणों को उपलब्ध करा रहे हैं। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 11 करोड़ रुपए से पाइपलाइन बिछाई जा रही है। अकोड़ा खुर्द से दरगाहपुर गांव को जोड़ने के लिए बाण गंगा नदी पर पुल का निर्माण कराया है। गेब्बू नदी पर भी पुल का निर्माण कराया गया है। सुल्तानपुर से पँचलेश्वर महादेव मंदिर से कंकर खाता तक सड़क का निर्माण कराया गया है। लक्सर को सीधे दिल्ली-देहरादून हाइवे से जोड़ने के लिए शाहपुर भोगपुर से रायसी तक स्टेट हाइवे का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा के लिए काम किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा ’सरकार आज जनता की सेवा के लिए पूरी शक्ति और सामर्थ्य से काम कर रही है।’

मुख्यमंत्री ने कहा ’पूर्व की सरकारों ने हर वर्ग को वोटबैंक की तरह प्रयोग किया। इन लोगों ने देश का नमक खाकर भी देश को छलने की कुचेष्टा की।’ विपक्षी दलों ने एकजुट होकर गठबंधन बना लिया, लेकिन यह गठबंधन भी ठगबंधन निकला।
ठगबंधन के ये नेता अब जेल की सलाखों के पीछे पहुंच रहे हैं। नेता या तो जेल में हैं या फिर बेल में हैं। विपक्षियों ने जितना देश को लूटना था वह लूट चुके हैं, परन्तु अब आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में इनकी लूट की दुकानों पर ताला लग चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी बहुमत से जीताकर प्रधानमंत्री मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में सबने अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय गुप्ता, जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, संजीव शर्मा, श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

हरिद्वारः भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिया संतों का आशीर्वाद

हरिद्वार। उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हरिद्वार में रोड शो करने पहुंचे। यहां वह पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसमर्थन मांगेंगे। इसके अलावा उनके कई कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं। कार्यक्रम की … read more

हरिद्वार में लोस प्रत्याशी के पक्ष में सीएम ने की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चौ.भरत सिंह डी.ए.वी इं.कॉ, जाटोल रोड, झबरेड़ा ( हरिद्वार) में हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया।’ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजा विजय सिंह की … read more

सीएम ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में, शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हवन यज्ञ … read more

पीएम भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प पुनः विश्वगुरू बनाने का दृढ़ विश्वासः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में आयोजित विकसित भारत संकल्प 2024 मेगा प्रदर्शनी कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को ’’विकसित भारत’’ बनाने का संकल्प महज एक संकल्प नहीं, बल्कि … read more

केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार में किया 30 एनएच परियोजनाओं का उद्धाटन व शिलान्यास

हरिद्वारः केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पावन धाम के निकट आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री … read more

केंद्रीय मंत्री एवं सीएम ने शौर्य दीवार पर देश के अमर वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित

हरिद्वारः केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आयोजित व्याख्यान माला कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। व्याख्यान माला का मुख्य विषय ‘‘वसुधैव कुटुम्बकम’’ रहा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी … read more

हरिद्वार में सीएम का बड़ा रोड शो, 158 विकास योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल मैदान हरिद्वार में नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने हरिद्वार जनपद के लिए 1168 करोड़ रूपये की लागत के 158 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास … read more

हरिद्वार से अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन को सीएम ने किया रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली आस्था स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन से 1504 श्रद्धालु प्रथम रवानगी में अयोध्या पहुँचेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हरिद्वार से अयोध्या के … read more

सीएम से मिला हरिद्वार के किसानों का प्रतिनिधिमंडल, गन्ना मूल्य में वृद्धि करने पर जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हरिद्वार के किसानों के प्रतिनिधिमण्डलों ने भेंट की। उन्होंने वर्ष 2023-24 … read more