Daily Archives: May 8, 2022

कांग्रेस में बूथ स्तर तक मजबूत संगठन बनाने के लिए चुनाव की कवायद शुरू

कांग्रेस ने पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए संगठन चुनाव की कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत पार्टी के जिला निर्वाचन अधिकारी अजय दांतरे ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को चुनाव संबंधी जानकारी दी। बताया कि प्रत्येक बूथ पर एक अध्यक्ष और एक प्रतिनिधि और ब्लॉक में छह प्रतिनिधि चुने जाएंगे। चयन आम सहमति या चुनाव के माध्यम से होगा।
रविवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में पार्टी के सांगठनिक चुनाव को लेकर बैठक में जिला चुनाव अधिकारी अजय दांतरे ने कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। बताया कि पहले बूथ कमेटी के चुनाव होंगे। इसमें एक अध्यक्ष और एक प्रतिनिधि चुना जाएगा। उसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के चुनाव में छह प्रतिनिधि चुने जाएंगे, इसमें से एक पीसीसी प्रतिनिधि बनेगा। यही प्रतिनिधि प्रदेशस्तरीय चुनाव में हिस्सा लेंगे।
दांतरे ने बताया कि सांगठनिक चुनाव में कांग्रेसी परंपरा के अनुसार आम सहमति बनाने का प्रयास होगा और सबको साथ लेकर चला जाएगा। फिर भी जरूरत पड़ी तो चुनाव भी कराया जाएगा। बैठक में मौजूद कांग्रेसियों ने आम सहमति से चुनाव कराने का भरोसा दिलाया।
मौके पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल खरोला, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, त्रिलोकी नाथ तिवारी, लल्लन राजभर, देवेंद्र रावत, पार्षद मनीष शर्मा, जगत सिंह नेगी, विजयलक्ष्मी शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, व्यापार मंडल अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, अरविंद जैन, चंदन पवार, महिला कांग्रेसाध्यक्ष सरोज देवराणी, मधु जोशी, अभिषेक शर्मा, उमा ओबरॉय, नंदकिशोर जाटव, रकम पोखरियाल, राजपाल सिंह, परमेश्वर राजभर, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा, शुभम सारस्वत, राजकुमार तलवार, जगमीत सिंह, विजेंद्र गौड़ आदि मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने गंगा जन्मोत्सव में गंगा आरती कर सभी की खुशहाली की कामना की

आज गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर त्रिवेणी घाट में विशेष गंगा आरती की गई। आरती में कैबिनेट मंत्री व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल शामिल हुई। माँ गंगा से सभी देशवासियों के ऊपर कृपा बनाये रखने की कामना की। रविवार … अधिक पढे़ …

क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता, जल्द ही कई सौगातें मिलेंगी मेरे क्षेत्र को-अग्रवाल

आईडीपीएल स्थित केंद्रीय विद्यालय से शिव मंदिर तक मार्ग का नवीनीकरण का कार्य आज कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में शुरू किया गया। मौके पर अग्रवाल ने भूमि का पूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। रविवार को भूमिपूजन कर … अधिक पढे़ …

शादी की खरीददारी कर लौट रहे परिवार की कार दुर्घटना में मौत

शादी की खरीददारी कर घर लौट रहे लोगों के लिए रविवार काल बनकर टूट पड़ा। ऋषिकेश से थराली जा रही कार बद्रीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास अनियंत्रित होकर 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की … अधिक पढे़ …

सीएम ने नैनीताल के रामगढ़ में गुरुदेव की 161वीं जयंती मनाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद नैनीताल के रामगढ़ मे शान्ति निकेतन ट्रस्ट फॉर हिमालया के तत्वाधान में गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर की 161 वां जयंती के शुभ अवसर पर आयोजित रविंदर जन्मोत्सव-2022 कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करते हुए शुभारंभ किया। … अधिक पढे़ …

गंगा जन्मोत्सव-सीएम ने हरकीपैड़ी में किया गंगा पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हरकी पैड़ी पर श्रीगंगा सभा द्वारा गंगा सप्तमी के शुभ अवसर पर अयोजित गंगा मैया जन्मोत्सव में प्रतिभाग किया, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की एवं मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त करते … अधिक पढे़ …

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार

विश्व प्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खोल दिए गए। ग्रीष्मकाल के छह माह अब श्रद्धालु भगवान बद्रीविशाल के दर्शन व पूजा … अधिक पढे़ …