Tag Archives: Garhwal Mahasabha

बालिकाओं पर होने वाले घिनोने अपराध पर आधारित है फिल्म पोथलीः डा. राजे

प्रज्ज्वल फ़िल्म प्रोडक्शन द्वारा निर्मित उत्तखण्डी फीचर फिल्म पोथली की स्टारकास्ट का अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के देहरादून रोड स्तिथ कार्यालय में फिल्म के पोस्टर का लोकार्पण महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी, फ़िल्म के निर्देशक रवि ममगई, समाजसेविका सीता पयाल व रोशन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे नेगी एवं महामंत्री उत्तम असवाल ने फ़िल्म से जुड़े कलाकारो को माला एवं पटका पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर फ़िल्म के निर्माता निर्देशक रवि ममगई ने बताया कि उनकी फ़िल्म पोथळी देवभूमि में बालिकाओं पर बढ़ रहे घिनोने अपराध एवं अत्याचार पर सच्ची घटना पर आधारित है जोकि अबतक देहरादून, कोटद्वार,पौड़ी एवं श्रीनगर में सफलतम प्रदर्शन कर चुकी है।

बताया कि 6 अक्टूबर से रोजाना एक शो सुबह 10 बजकर 45 बजे से ऋषिकेश के रामा पैलेस सिनेमा हॉल में प्रदर्शित की जा रही है। फ़िल्म एक पिता द्वारा बेटी के लिए न्याय दिलाने के संघर्ष की कहानी है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में गोकुल पंवार, बृजेश भट्ट, इंदु भट्ट, रामरवि, सते सिंह पटवाल, नवल सेमवाल, बबिता महंत, योगेश सकलानी ने निभाई है। फ़िल्म के गीत स्वर कोकिला मीना राणा एवं जितेंद्र पंवार, संगीत वी कपूर द्वारा दिया गया है फ़िल्म की कहानी रुचि ममगई द्वारा लिखी गयी है।

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों का गढ़वाल महासभा ने किया सम्मान

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने आईडीए की ऋषिकेश शाखा के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ मनोज कांडपाल व उनकी टीम के पद्दाधिकारियों को सम्मानित किया। इस मौके पर इंडियन डेंटल ऐसोसिएशन ने जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने के साथ … अधिक पढ़े …

तिरंगे के बिना त्रिवेणी घाट सूनाः डा. राजे नेगी

देवभूमि ऋषिकेश की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर 101 फीट ऊंचा पोल तिरंगे के बिना सूना पड़ा है। यहां कुछ माह पूर्व तिरंगा फहराया गया था। लेकिन तेज हवा और बारिश के चलते झंडा खराब हो गया। गढ़वाल महासभा के … अधिक पढ़े …

तीर्थनगरी में लोकगीत ढोल दमाऊ रांसो मंडाण का हुआ लोकार्पण

चखुलि फिल्मस के बैनर तले लोकगीत ढोल दमाऊ रांसो मंडाण का लोकार्पण आज देहरादून रोड़ स्थित अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा के कार्यालय पर किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी, महामंत्री उत्तम असवाल एवं गीत को अपने सुरों से … read more

आवारा पशुओं पर कार्रवाई की मांग

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशु लोगों के लिए जी का जंजाल बने हुए हैं। निगम द्वारा कांजी हाऊस की व्यवस्था किए जाने के बावजूद सड़कों पर आवारा पशुओ का अतिक्रमण जारी है। इस ओर अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा … अधिक पढे़ …

पौराणिक मन्दिरों व कीर्तन मंडलियों को सरकार दे हर संभव मदद-जयेन्द्र रमोला

प्रतीत नगर ग्रामसभा में स्थित प्राचीन बनखंडी महादेव मन्दिर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने गढ़वाल महासभा (गढ़ भूमि सांस्कृतिक विकास चेरिटेबल ट्रस्ट) सार्वजनिक एवं सांस्कृतिक संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कीर्तन मंडली को दरी भेंट … अधिक पढे़ …

युवा खिलाड़ियों का गढ़वाल महासभा ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय गढवाल महासभा के अध्यक्ष डॉ राजे सिंह नेगी ने फस्र्ट नेशनल स्कूल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। बता दें कि फिट इंडिया कार्यक्रम अंतर्गत आगरा में विगत 6 मार्च से 8 मार्च … अधिक पढ़े …

मोतीचूर फ्लाईओवर मामले में ग्रामीणों की समस्याओं की सुध ले सरकारः डॉ राजे सिंह नेगी

मोतीचूर फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान बरती गई लापरवाही का मामला धीरे-धीरे तूल पकड़ने लगा है। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने इस मामले में केंद्रीय मंत्री व क्षेत्र के सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया … अधिक पढ़े …

डा. उमेश चमोला को गढ़वाल महासभा ने किया सम्मानित

विख्यात रूसी विद्वान लेखक लियो टॉलस्टॉय की कहानियां का गढ़वाली भाषा में अनुवाद कर विश्वपटल पर गढ संस्कृति के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले डॉ उमेश चमोला को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने सम्मानित किया। डा. राजे नेगी ने … अधिक पढ़े …

माणा गांव से कन्याकुमारी की यात्रा साइकिल से कर लौटे सोमेश पंवार, गढ़वाल महासभा ने किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने फिट इंडिया क्लीन एवं ग्रीन हिमालय एवं नशा मुक्त भारत की थीम के तहत उत्तराखंड के बामणी माणा गावँ बद्रीनाथ से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर वापिस लौटे सोमेश पंवार को किया सम्मानित। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा … अधिक पढ़े …