Tag Archives: Urban Development Minister

58 डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सीएम ने रवाना किए वाहन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के अन्तर्गत देहरादून शहर में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने सेग्रिगेशन पर आधारित गीत का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वाहनों की उपलब्धता से नगर निगम को अपशिष्ट प्रबंधन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता की दिशा में लगातार कार्य किये जा रहे हैं। स्वच्छ भारत मिशन में हम सबको अपना पूरा योगदान देना है। स्वच्छ और सुन्दर दून के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों में स्वच्छता के प्रति तेजी से जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान निरन्तर चलाये जाएं।

मुख्यमंत्री ने जिन 58 डोर-टू-डोर वाहनों का फ्लैग ऑफ किया उनसे नगर निगम देहरादून के सात विधानसभा क्षेत्रों राजपुर, रायपुर, डोईवाला, धर्मपुर, सहसपुर, मसूरी एवं देहरादून कैंट क्षेत्र से अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जायेगा। डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्रीकरण की व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 3.98 करोड़ रूपये की धनराशि से स्पेशल असिस्टेंश स्कीम में नगर निगम द्वारा ये 58 वाहन क्रय किये गये हैं।

इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, उमेश शर्मा काऊ, खजान दास, सविता कपूर, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, नगर आयुक्त देहरादून गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त वीर सिंह बुदियाल एवं नगर निगम देहरादून के अधिकारी उपस्थित थे।

रूड़की में हुए सड़कों में गड्ढों पर मंत्री हुए नाराज, बैठाई जांच

शहरी विकास व आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जल संस्थान, नगर निगम रूड़की और एडीबी के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। इस दौरान रूड़की में डीएवी कॉलेज रोड निकट अंबर तालाब के समीप किए गए कार्यों की जानकारी … read more

मुख्यमंत्री ने दिए शहरी विकास के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में नगर निकायों की पालिका अकेन्द्रीयित सेवा के अंतर्गत उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 226 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति … read more

डेंगू की रोकथाम को मंत्री अग्रवाल ने ली बैठक

कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने डेंगू की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार से वार्ता कर फीडबैक लिया, जबकि स्वास्थ्य महानिदेशक व सीएमओ देहरादून के साथ बैठक की। इस दौरान डेंगू को लेकर तेजी से जन जागरूकता … read more

एयरपोर्ट पर मंत्री अग्रवाल ने जी-20 के कार्यों का किया निरीक्षण

शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जी-20 के अंतर्गत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से इंद्रमणी बडोनी चौक तक किये जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की डा. अग्रवाल ने सराहना करते हुए अधिकारियों की पीठ थपथपाई। … अधिक पढ़े …

हरिद्वार में सीएम ने किया 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिडकुल रोशनाबाद हरिद्वार में लगभग 120 करोड़ की 16 विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इसमें 52.22 करोड़ की 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 68 करोड़ से अधिक की 7 योजनाओं का … अधिक पढ़े …

तय समय के भीतर कार्य न होने पर एनएच अधिकारियों को पड़ी फटकार

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे द्वारा किये जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तय समय के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर मंत्री डा. अग्रवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों … read more

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए मंत्री अग्रवाल ने की निकायाध्यक्षों से फोन पर वार्ता

शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने राज्य के विभिन्न निकायाध्यक्षों से फोन कर स्वच्छता सर्वेक्षण.2023 की तैयारियों को लेकर वार्ता की। साथ ही इसके लिए अभी से जुटने के लिए प्रेरित किया। वहीं, अन्य निकायाध्यक्षों से निकाय क्षेत्र में … अधिक पढ़े …

डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में लाइट एंड साउंड शो का मंत्री अग्रवाल ने किया शुभारंभ

शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने राजपुर स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी पार्क में लाइट एंड शो का उद्घाटन किया। इसी के साथ पार्क को जनता को समर्पित कर दिया गया। मंत्री डॉ अग्रवाल राजपुर स्थित डॉ श्यामा … अधिक पढ़े …

कैबिनेट मंत्री डा. अग्रवाल ने निशुल्क तिरंगा वितरण किए

शहरी विकास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश में निशुल्क तिरंगा वितरण केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश की शान का प्रतीक तिरंगा हर घर में लगना चाहिए। मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आजादी के अमृत महोत्सव में हर … read more