Tag Archives: Mussoorie Assembly

मसूरी विस में हुआ सीएम धामी का अभिनंनदन समारोह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नया गांव में क्षेत्र की जनता द्वारा आयोजित आभार एवं अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे आये क्षेत्र वासियों का अभिनन्दन करते हुए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की पेयजल की समस्या के समाधान के साथ ही नेपाल मूल के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की जनता ने इस बार चुनाव में इतिहास बनाया है। 5 वर्ष बाद सरकार बदलने के मिथक को तोडा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिये हमने जो भी वायदे किये हैं उन्हें पूर्ण करने का हमारा प्रयास निरन्तर जारी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हम प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रयासरत है। प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहतर हुई है। चारधाम सड़क परियोजना, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण के साथ ही हवाई सेवा के विस्तार तथा केदारनाथ एवं बद्रीनाथ मन्दिरों के कायाकल्प का कार्य किया जा रहा है। पिछले 5 सालों में राज्य के विकास के लिये केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की केदारनाथ के प्रति गहरी आस्था है। उनके मार्गदर्शन में भव्य केदारपूरी का निर्माण अन्तिम चरण में है। बद्रीनाथ का भी सौन्दर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण समाधान एवं निस्तारण के मंत्र के साथ कार्य कर रही है, राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिये 1064 एप लांच किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में कार्य सुचारू रूप से चले। इस दौरान कोई परिवार भूखा नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन के आशीर्वाद से उन्हें जनता की सेवा करने का पुनः मौका मिला है। हमारे वादे के अनुसार हम यूनिफॉर्म सिविल कोड जल्द ही उत्तराखंड में लागू करेंगे। तथा माताओं तथा बहिनो को 1 वर्ष में 3 मुफ्त सिलेंडर देने पर कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सैनिक पृष्ठभूमि के लोगों की अधिकता है। वन रैंक वन पेंशन के साथ ही सैनिकों की समस्या के समाधान एवं उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया है। कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मन्दिर निर्माण, भव्य काशी विश्वनाथ केरीडोर निर्माण का कार्य भी प्रधानमंत्री मोदी की मजबूत इच्छाशक्ति व कार्यशैली का परिणाम है।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी क्षेत्रीय जनता का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता से.नि. कर्नल डी.के.प्रधान ने की। कार्यक्रम में संयोजक ज्योति कोटिया, अध्यक्ष महिला मोर्चा शहीद दुर्गामल नगर मण्डल ने आभार जताया।

मुख्यमंत्री ने मसूरी टाऊन हॉल और मल्टीलेवल पार्किंग का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 200 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री द्वारा 18.20 करोड़ की लागत के मसूरी टाऊन हॉल का लोकार्पण, 31.95 करोड़ की लागत के … अधिक पढे़ …

विस अध्यक्ष से मिलकर सैन्य धाम के निर्माण पर चर्चा की

उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ही नेताओं के बीच प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। भेंटवार्ता के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने … अधिक पढे़ …

मसूरी विधानसभा की 70 करोड़ रूपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को सर्वे ऑफ इण्डिया परिसर में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की लगभग 70 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने बहल चौक से सर्वे ऑफ इण्डिया तक जन आशीर्वाद रैली में … अधिक पढे़ …

गुनियाल गांव की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सामुदायिक भवन, गुनियाल गांव में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को रक्षाबंधन की शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के … अधिक पढे़ …

मसूरी विस में करोड़ों की लागत से हुआ योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों को करोड़ों लागत की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने 2.37 करोड़ लागत के बीरपुर पुल का लोकार्पण करने के साथ ही कुल 31 करोड़ लागत की योजनाओं … अधिक पढ़े …