Tag Archives: Triveni Ghat

विदेशी मेहमानों ने त्रिवेणी घाट में की गंगा आरती

ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में जी-20 के मेहमानों द्वारा गंगा आरती में प्रतिभाग किया गया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया। गंगा आरती और भजन संगीत से विदेशी मेहमान प्रभावित होकर आध्यात्मिकता में डूबे रहे। कल-कल बहती गंगा की शांत और सुरम्य वादियों को देखकर जी-20 के डेलिगेट्स इतने जिज्ञासु, उत्सुक और प्रसन्न दिखे कि गंगा दर्शन के दौरान सेल्फी लेने की होड़ मची रही।
गंगा आरती में विदेशी मेहमानों को भारत की आध्यात्मिकता, योगा, मेडिटेशन, संस्कृति, रीति-नीति और भारत के आतिथ्य सत्कार सबसे एक साथ साक्षात्कार भी हुआ।
गंगा आरती के पश्चात विदेशी मेहमानों ने रात्रिभोज में स्थानीय व्यंजको का लुत्फ उठाया तथा भोज में उनको ’भारत के मोटे अनाज की और उत्तराखंड की ’बारह अनाजा संस्कृति’ का भी परिचय हुआ। गंगा आरती के दौरान विदेशी मेहमानों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के भारत के और उत्तराखंड के परंपरागत प्रयासों का भी परिचय हुआ।
इस दौरान गंगा आरती में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान लोकसभा सांसद हरिद्वार डॉ. रमेश पोखरियाल ’निशंक’, उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी व प्रेमचंद अग्रवाल, विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान व रायपुर रोड खजान दास, जिला पंचायत अध्यक्ष देहरादून मधु चौहान, महापौर देहरादून सुनील उनियाल व ऋषिकेश अनीता अनीता मंमगाई, पुलिस महानिरीक्षक के. एस. नग्नयाल, आयुक्त गढ़वाल मंडल सुशील कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, सचिव एमडीडीए व महानिदेशक सूचना बशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दिलीप सिंह कुंवर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, महानुभाव और जनमानस उपस्थित रहे।

अनिल गोयल के समर्थन में तीर्थनगरी के व्यापारी हुए एकजुट

त्रिवेणी घाट स्थित एक होटल में जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल और नगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र द्वारा आगामी प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रनितिनिधिमंडल उत्तराखंड के अध्यक्ष पद के होने वाले चुनाव के प्रत्याशी अनिल गोयल के समर्थन … अधिक पढ़े …

छठ् पूजा कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री अग्रवाल, 1100 दीप प्रज्जवलित किये

सार्वजनिक छठ पूजा समिति की ओर से छठ पूजा की पूर्व संध्या पर 1100 दीपों का गंगा में दान किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शनिवार को … अधिक पढ़े …

तिरंगे के बिना त्रिवेणी घाट सूनाः डा. राजे नेगी

देवभूमि ऋषिकेश की हृदय स्थली त्रिवेणी घाट पर 101 फीट ऊंचा पोल तिरंगे के बिना सूना पड़ा है। यहां कुछ माह पूर्व तिरंगा फहराया गया था। लेकिन तेज हवा और बारिश के चलते झंडा खराब हो गया। गढ़वाल महासभा के … अधिक पढ़े …

जल पुलिस ने कांवड़िये को डूबने से बचाया

त्रिवेणीघाट पर स्नान करते समय फरीदाबाद का एक कांवड़िया डूबने लगा। जल पुलिस के जवानों ने गंगा के तेज बहाव से निकालकर उसकी जान बचाई। त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को 10 कांवड़ियों का दल गंगा … अधिक पढ़े …

कांग्रेसियों ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। जन्मदिन पर ऋषिकेश में कांग्रेसियों ने गंगा में दुग्धाभिषेक कर प्रदेश अध्यक्ष की दीर्घायु की कामना की। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ता त्रिवेणीघाट पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस … अधिक पढ़े …

जल पुलिस ने गंगा में डूब रहे युवक को सकुशल बचाया

त्रिवेणी घाट पर स्नान करते समय एक युवक डूबने लगा। घाट पर मौजूद पुलिस जवानों ने युवक को सुरक्षित बचा लिया। त्रिवेणी घाट चौकी इंचार्ज जगत सिंह ने बताया कि युवक की पहचान देवांश (27) पुत्र नीलकमल वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश … अधिक पढ़े …

गंगा में पैर फिसलने से डूब रहे चार लोगों को जल पुलिस ने बचाया

त्रिवेणी घाट में गंगा नदी में स्नान कर रहे चार युवकों का पैर फिसलने से डूबने पर समय रहते जल पुलिस के जवानों ने सकुशल बचाया है। पहली घटना आज शाज चार बजे की हैं जब राजस्थान का 28 वर्षीय … अधिक पढ़े …

गंगा की तेज धारा में बह रहे पिता-पुत्र को जल पुलिस ने बचाया

त्रिवेणी घाट पर गंगा की तेज धारा की चपेट में आने से डूब रहे पिता-पुत्र को जल पुलिस के जवानों से रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, त्रिवेणी घाट पर 21 वर्षीय जय बाला मुरली पैर फिसलने … अधिक पढ़े …

सोमवती अमावस्या पर गंगा में डूब रहे तीन लोगों को जल पुलिस ने बचाया

सोमवती अमावस्या के मौके पर श्रद्धालुओं के भारी संख्या में होने के चलते त्रिवेणी घाट पर जल पुलिस एवं आपदा राहत दल को विशेष निगरानी के लिए निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 70 वर्षीय सुनील बिरारी पुत्र राजाराम … अधिक पढ़े …