Tag Archives: Ganesh Godiyal

भाजपा नेता ने रेबासी मुद्दे पर किया पलटवार, बोले गोदियाल है मुंबई निवासी

भाजपा ने रेबासी मुद्दे पर फैलाए जा रहे भ्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी गोदियाल को मुंबईवासी ठहराया है। पार्टी नेता एवं पूर्व दायित्वधारी रविंद्र जुगरान ने उनके द्वारा नामांकन में दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा, व्यवसाय, घर, शिक्षा, गाड़ी एवं परिवार समेत लगभग सभी जानकारियां उनके बाहरी होने का सबूत देती है और वे दूसरों पर झूठा आरोप लगा रहे हैं। 2003 में देवभूमि आने वाले मुद्दाविहीन और विचारहीन कांग्रेस उम्मीदवार, अब दूसरों को रैबासी, प्रवासी का प्रमाणपत्र बांट रहे हैं।

प्रदेश मीडिया सेंटर में हुई पत्रकार वार्ता में जुगरान कांग्रेस के पौड़ी प्रत्याशी गणेश गोदियाल पर नामांकन के दौरान दिए हलफनामा के आधार पर बाहरी होने का कटाक्ष किया है। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, उनके द्वारा एवं कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से भाजपा प्रत्याशी को लेकर झूठे एवं अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं। जबकि स्वयं गोदियाल के चुनाव आयोग को दिए गए दस्तावेज बताते हैं कि उनकी तमाम संपत्ति महाराष्ट्र में है जिनके किराया एवं अन्य आय से उनका जीवन यापन होता है, इसी तरह उनका व्यापार महाराष्ट्र में है, उनकी शिक्षा महाराष्ट्र के पुणे में हुई, उनके पास जो गाड़ियां हैं वह भी मुंबई की ही है और उनका परिवार भी वहीं रहता है। इसके अतिरिक्त जो भी इनकम टैक्स या अन्य नोटिस उन्हें मिले हैं वे सभी महाराष्ट्र में चल रहे उनके उद्योगों से संबंधित हैं। उन्होंने मीडिया के सम्मुख आयोग को दिए दस्तावेजों को प्रस्तुत करते हुए कहा, मुंबई में पले बड़े, मुंबई में व्यवसाय करके आगे बढ़े, मुंबई में आज भी अपना जीवनयापन चला रहे इस व्यक्ति को रेबासी या प्रवासी शब्द से चिढ़ क्यों है। उनका यह भेदभाव आधारित दुष्राचार दिल्ली एवं अन्य स्थानों पर रह रहे प्रवासियों का भी सरासर अपमान है।

उन्होंने तंज किया कि जिनका राज्य निर्माण से पहले तक उत्तराखंड से कोई लेना-देना नहीं था और उस समय ठीक चुनाव के समय वे यहां आए थे। हैरानी है कि वही मुंबईवासी अब यहां आने के बाद औरों को निवासी, प्रवासी होने का सर्टिफिकेट बांट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और उनके प्रत्याशी मुद्दाविहीन, विचारहीन हैं, साथ ही विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाने का उनमें नैतिक साहस नहीं है। यही वजह है कि शीशे के घर में रहने के बावजूद भी वह दूसरों के घरों पर बाहर से पत्थर फेंकने को आमादा हैं। लेकिन गढ़वाल की महान और स्वाभिमानी जनता जानती है कि कौन उनके सुख दुख में साथ रहता है, कौन उनके स्वाभिमान की चिंता करता है, कौन उनके क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करता आ रहा है, कौन उनकी आवाज बनकर संसद में उनके मुद्दों की बुलंद पैरवी कर सकता है ?

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी राजेंद्र नेगी, राजीव तलवार प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी, हनी पाठक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ऋषिकेश में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता की जय के नारे

भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा के विपरीत कांग्रेस ने तीर्थनगरी में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। अच्छी बात यह रही कि दोनों ही पार्टियों के अभियान अलग-अलग हैं, मगर सभी का मकसद तिरंगे का सम्मान है। आज भारत जोड़ो … अधिक पढ़े …

करारी हार के बाद गणेश गोदियाल का प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस के पद से इस्तीफा

विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले कांग्रेस हाईकमान ने पांचों राज्यों के पार्टी अध्यक्षों को हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने को कहा … अधिक पढ़े …

गणेश गोदियाल ने ली उत्तराखंड में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के परिणामों के सामने आने के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की झोली में 19 सीटें आई। जिसके बाद आज शनिवार को पत्रकारवार्ता कर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने विधानसभा चुनाव में … अधिक पढ़े …

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम को लिखा पत्र, यूक्रेन में उत्तराखंडियों को घर वापसी कराने की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल नें मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यूक्रेन में फंसे उत्तराखण्ड प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लोगों की घर वापसी सुनिश्चत करने हेतु केन्द्र सरकार से विशेष विमानों की व्यवस्था करवाये जानें कि मांग की। अधिक पढ़े …

गणेश गोदियाल के निर्देश पर कांग्रेसियों ने स्ट्रांग रूम के बाहर जमाया डेरा

विधानसभा चुनाव के नतीजे तो 10 मार्च को आएंगे, मगर कांग्रेस को ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की चिंता सता रही है। यहां तक की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कार्यकर्ताओं को यहां तक आदेश तक दिया है कि ईवीएम … अधिक पढ़े …

कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर जताई डाकमतों की गणना में गड़बड़ी की आशंका

चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस को ईवीएम के साथ साथ अब डाक मतों की गणना में भी गड़बड़ी का डर सता रहा है। इसी मुद्दे पर आज कांग्रेस के डेलिगेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात की औऱ ज्ञापन … अधिक पढ़े …

कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर पद यात्रा निकाली

तीर्थनगरी ऋषिकेश में कांग्रेस ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर पद यात्रा निकाली। कांग्रेसियों ने भाजपा के खिलाफ हुंकार भरते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार को जनविरोधी करार दिया। मंगलवार को पदयात्रा रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय से … अधिक पढे़ …

उत्तराखंड पहुंचे गणेश गोदियाल, कांग्रेसियों ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के उत्तराखण्ड पहुँचने पर एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में ऋषिकेश विधानसभा के कांग्रेस जनों ने एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया। जयेन्द्र रमोला ने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने संतुलित टीम उत्तराखण्ड में नियुक्त … अधिक पढ़े …

कांग्रेस संगठन में हर कार्यकर्ता का होता है सम्मानः रमोला

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बनने व प्रीतम सिंह को नेता प्रतिपक्ष व स्वयं के चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक बनने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा कि आने वाले चुनाव … अधिक पढ़े …