Tag Archives: Congress Rishikesh

ऋषिकेश में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा, लगे भारत माता की जय के नारे

भाजपा की हर घर तिरंगा यात्रा के विपरीत कांग्रेस ने तीर्थनगरी में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली। अच्छी बात यह रही कि दोनों ही पार्टियों के अभियान अलग-अलग हैं, मगर सभी का मकसद तिरंगे का सम्मान है।

आज भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया। यात्रा गांधी स्तम्भ त्रिवेणी घाट से प्रारम्भ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होकर हरिद्वार मार्ग पर शान्ति फार्म पर सम्पन्न हुई।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आज देश की आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के माध्यम के देश को एकता और अखंडता का संदेश देने का काम कांग्रेस कर रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के लोग हर घर तिरंगा कार्यक्रम कर देश भक्त होने का दिखावा कर रहे हैं देश की आज़ादी से कई वर्षों तक भाजपा व आरएसएस के लोगों कभी भी अपने कार्यालयों पर तिरंगा नहीं फहराया और आज आगामी चुनाव को देखते हुऐ दिखावा करने का ढोंग कर रहे हैं।

ज़िलाध्यक्ष अश्वनी बहुगुणा ने कहा कि मंहगाई, भ्रष्टाचार, जीएसटी सहित आज देश को जाति व धर्म को बाँटने का जो काम भाजपा सरकार कर रही है उसी के तहत भारत में सभी को जोड़ने सहित मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर जागरूक करने का काम किया है।

कांग्रेस पूर्व विधायक प्रत्याशी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व नगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि आज इस यात्रा की शुरूआत के माध्यम से जन जन को देश में केन्द्र सरकार द्वारा हो रही मनमानी जिसमें देश की धरोहरों को केन्द्र सरकार द्वारा लगातार बेचने का काम किया जा रहा उसके विषय में अवगत करवाना है।

कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, प्रदेश महासचिव राजेन्द्र भण्डारी, राजेश चमोली, प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, सुरेन्द्र रांगढ, सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष चंदन सिंह पंवार, पार्षद नेता प्रतिपक्ष मनीष शर्मा, पार्षद राकेश सिंह, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, प्रदेश सचिव मनोज गुसाईं, प्रदेश सचिव लल्लन राजभर, ललित मोहन मिश्रा, रवि कुमार जैन, विवेक तिवारी, पार्षद पुष्पा मिश्रा, मधु मिश्रा, पार्षद जगत सिंह नेगी, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद राधा रमोला, पार्षद शकुंतला शर्मा, यूंका अध्यक्ष जितेंद्र पाल पाठी, मदन शर्मा, सरोज देवराडी, धर्मेन्द्र गुलियाल, चन्द्रकान्ता जोशी, मनीष जाटव, परमेश्वर राजभर, उमा ओबरॉय, मधु जोशी, नवीन प्रसाद भट्ट, इमरान सैफी, राजेश सिंह, सतीश शर्मा, अमित पाल, ममता रमोला, हरी राम वर्मा, चंद्र कांता जोशी, राज कुमार बतालिया, राम मूर्ति, सिंह राज पोशवाल, विकास केवट, किशोर गौर, राहुल रावत, प्यारे लाल जुगरान, अभिनव सिंह, विस्वास गोयल, कार्यालय प्रभारी अशोक शर्मा, प्रवीन पुरोहित, आशा मनोरमा डोबरियाल, शशिशरण, देवेन्द्र बैलवाल, हीरा पोखरियाल, विकास, शिवम् प्रजापति, हिमांशु जाटव, आदित्य झा, गौरव राणा, जतिन जाटव, मुकेश जाटव, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, मंजु क्षेत्री, अनुपमा क्षेत्री, रक़म पोखरियाल, जगजीत सिंह जग्गी, विकास कुमार, सुनील शर्मा, अंकित मौर्य, दिनेश चंदोला, पद्म सिंह, महेन्द्र भट्ट, देवी प्रसाद व्यास, भगवती सेमवाल, राजेन्द्र गैरोला, अभिषेक शर्मा, रेणु नेगी, सरोजिनी थपलियाल, वेद प्रकाश शर्मा, गोकुल रमोला, राकेश कंडियाल, ममता, करतार नेगी आदि मौजूद रहे।

गुरूवार को सरकार के खिलाफ हुंकार भरेंगे कांग्रेसी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर कांग्रेस पार्टी ने राज्य के अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से वीपीडीओ एवं अन्य पदों के लिए … read more

जनादेश का सम्मान, कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयारः जयेंद्र

ऋषिकेश विधानसभा के विस्थापित क्षेत्र निर्मल आमबाग में कांग्रेस द्वारा आभार व समीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय पर विचार विमर्श किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश … अधिक पढ़े …

युवा मतदाताओं में है उत्साह, विस ऋषिकेश में चाहते हैं परिवर्तनः राजपाल

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने आज मतदाता जागरूकता अभियान पदयात्रा के तहत खदरी मार्केट और चंद्रभागा पुल से आईएसबीटी तक क्षेत्रों में युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक किया। खरोला ने कहा की … अधिक पढे़ …

भाजपा की जनआर्शीवाद नहीं बल्कि उत्तराखण्ड की जनता के साथ छलावा रैली है: जयेन्द्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने भाजपा की जन आर्शीवाद रैली को उत्तराखण्ड के लोगों के साथ छलावा रैली बताया । कहा कि भाजपा को अपना भरपूर आर्शीवाद व प्रचंड बहुमत देने वाली उत्तराखण्ड की जनता आज … अधिक पढ़ें

मेरा बूथ सबसे मजबूत: कांग्रेस ने संवाद कायम कर लिए सुझाव

ऋषिकेश विधानसभा की हरिपुर कलाँ ग्रामसभा में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बूथ गठन की प्रकिया लगातार जारी है जिसके तहत आज महिलाओं के साथ युवाओं के साथ भी संवाद किया गया और उनसे कई महत्वपूर्ण सुझाव भी लिये … अधिक पढ़ें

ऋषिकेश: कांग्रेस का विचार मंथन कार्यक्रम कल से, प्रदेश अध्यक्ष ने डाला डेरा

मंगलवार से कांग्रेस का तीन दिवसीय विचार मंथन कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इससे पूर्व आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने ऋषिकेश पहुँच कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया … अधिक पढ़ें

फोन हैकिंग मामले में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, यूथ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन किया

पेगासन फोन हैकिंग मामले में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला फूंका। वहीं, यूथ कांग्रेस ने भी प्रदर्शन कर गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। साथ ही चेताया कि सरकार ने मामले में कार्रवाई न की … अधिक पढ़े …

कांग्रेस ने चुनाव में सोशल नेटवर्किंग को मजबूत करने पर दिया जोर

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला की अध्यक्षता में श्यामपुर स्थित कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में विधानसभा चुनाव 2022 की रणनीति को लेकर सोशल मीडिया कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सोशल नेटवर्किंग के मजबूत करने पर जोर दिया गया। जयेन्द्र रमोला … अधिक पढ़े …

कांग्रेस ने हरिपुरकलां में पार्टी रणनीति के लिए मांगे सुझाव

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला व बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही ने बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती को लेकर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की हरिपुर कला के हिमालयन कॉलोनी में लोगों के साथ बैठक की। मौके पर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 … अधिक पढ़े …