Daily Archives: February 3, 2022

हिन्दू धर्म में बंसत पंचमी का विशेष महत्व, जानिए शुभ मुहुर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार 5 फरवरी 2022, शनिवार का दिन विशेष है। इस दिन माघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। इस तिथि को बसंत पंचमी के नाम से भी जाना जाता है। बंसत पंचमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। बसंत पंचमी का पर्व इस वर्ष शनिवार के दिन पड़ रहा है। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है।

मकर राशि में शनि का गोचर
मकर राशि में ग्रहों की विशेष स्थिति देखने को मिल रही है। वर्तमान समय में मकर राशि में तीन ग्रहों की युति बनी हुई है। मकर राशि के स्वामी शनि देव है. जो वर्तमान समय में मकर राशि में ही विराजमान हैं। जहां पर वे बुध और सूर्य के साथ युति बना रहे है। 2022 में बसंत पंचमी पर तीन ग्रहों की युति मकर राशि में बनी हुई है।

इन 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि है
वर्तमान समय में मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। जबकि धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि की साढ़े साती चल रही है। 5 राशियों पर शनि की विशेष दृष्टि है। जिन लोगों को शनि देव अशुभ फल प्रदान कर रहे हैं। उनके लिए 5 फरवरी का दिन विशेष है। इस दिन शनि देव और माता सरस्वती की पूजा करने से विद्यार्थियों को शिक्षा में आने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। ज्योतिष शास्त्र में सरस्वती जी को ज्ञान देवी और शनि देव को परिश्रम का कारक माना गया है।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त
पंचमी तिथि का आरंभ- 05 फरवरी 2022, शनिवार को प्रातः काल 3 बजकर 47 मिनट से।
पंचमी तिथि का समापन- 6 फरवरी 2022, रविवार को प्रातः काल 3 बजकर 46 मिनट पर।

बसंत पंचमी पूजा शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार माता सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 07 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट है। इस दौरान पूजा करना शुभ माना जाएगा. यह पूजा के लिए अच्छा समय है। वहीं, इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट तक है। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 51 मिनट से दिन में 11 बजकर 13 मिनट तक है।

पहली बार किसी राष्ट्रीय पार्टी ने पत्रकारों के मुद्दें घोषणा पत्र में शामिल किये

उत्तराखंड आंदोलन में भले ही पत्रकारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया हो और इस आंदोलन को जन आंदोलन में बदला हो लेकिन राज्य बने 20 साल हो गए पत्रकारों के हितों के लिए सरकारें बहुत ज्यादा काम करती दिखाई नहीं … अधिक पढ़े …

हर दसवां मतदाता बेरोजगार, फिर भी रोजगार चुनावी मुद्दा नही

प्रदेश में 8 लाख 42 हजार बेरोजगार पंजीकृत हैं। जबकि पूरे राज्य में कुल 82 लाख वोटर हैं। इनमें से करीब 25 फीसदी मतदाता बुजुर्ग हैं। यदि इन वोटरों को हटा दिया जाए तो राज्य में बेरोजगार वोटरों का आंकड़ा … अधिक पढ़े …

भाजपा को झटका, पार्षदों सहित कई लोगों ने थामा हाथ का साथ

पूर्व सभासदों समेत कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। कई भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। इस दौरान कांग्रेस का दामन थामने वालों का फूल माला से स्वागत किया गया। गुरुवार को देर शाम रेलवे रोड स्थित … अधिक पढ़े …

बीएल संतोष कल ऋषिकेश में लेंगे कार्यकर्ताओं की बैठक

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश विधानसभा की चुनाव संचालन समिति एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ मुखर्जी रोड स्थित चुनाव कार्यालय पर चर्चा वार्ता की गई जिसमें में चुनाव की दृष्टि से विभिन्न पहलुओं पर विचार विमर्श किया। … अधिक पढ़े …

नाबालिक लड़की को भगाकर ले जाने वाला गिरफ्तार

रायवाला पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। जिसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र निवासी एक … अधिक पढ़े …

खरोला के राजनीतिक अनुभव का फायदा उठायेगी कांग्रेस, मिली नई जिम्मेदारी

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व में ऋषिकेश विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे राजपाल खरोला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन नियुक्त किया गया है। साथ ही … अधिक पढ़े …

बरसात में भी युवा प्रत्याशी कनक धनाई ने किया जोर-शोर से प्रचार

ऋषिकेश विधानसभा में उजपा के विधायक प्रत्याशी कनक धनाई ने भारी बारिश में भी अपने जन-जन तक पहुंचने के कार्यक्रम को जारी रखा। कनक ने अपने युवा जोश और युवा सोच के साथ लगातार जनता के बीच अपने विचारों को … अधिक पढ़े …