Monthly Archives: January 2022

सजवाण ने दिखाया बड़ा दिल, मनाने पर मान गए

कांग्रेस के बागी प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण को मनाने में संगठन कामयाब रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश से वार्ता के बाद सजवाण ने नामांकन वापस ले लिया है। उन्हें प्रदेश संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। उधर, डोईवाला सीट पर भाजपा के दो बागी प्रत्याशियों समेत आठ लोगों ने नामांकन वापस ले लिया है।
सोमवार को कांग्रेस संगठन रूठे पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण को मनाने में सफल रहा। दोपहर करीब पौने तीन बजे उन्होंने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश के साथ मंत्रणा के बाद उन्होंने नामांकन वापस लिया। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सजवाण को प्रदेश संगठन में कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जायेगा। जबकि सरकार बनने पर उन्हें दायित्व भी दिया जायेगा। उधर, डोईवाला सीट पर भाजपा के बागी प्रत्याशी सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट दोनों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जबकि भाजपा से बागी जितेन्द्र नेगी चुनाव मैदान में है।

मोहन प्रकाश ने सजवाण को कांग्रेस का समर्पित नेता बताया
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव मोहन प्रकाश ने कहा कि पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण कांग्रेस के समर्पित नेता रहे हैं। सजवाण ने राज्य के एक-एक राजनीतिक कार्यकर्ता के लिये मिसाल पेश की है। उन्होंने युवा चेहरे को मौका दिया है। कहा कि यह विधानसभा के एक प्रत्याशी की लड़ाई नहीं है, बल्कि राज्य के विकास की लड़ाई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान किया। शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि उन्होंने हाईकमान के आदेश का पालन किया है। कहा कि भाजपा के कुशासन को खत्म करने के लिये चुनाव में जुटेंगे। कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला को विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेंगे। इससे पहले श्यामपुर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में लंबे समय तक चली बैठक में चुनाव पर्यवेक्षक मोहन प्रकाश ने हाईकमान से मिले पत्र को कार्यकर्ताओं के सामने पढ़कर सुनाया। हाईकमान से मिले पत्र में शूरवीर सिंह सजवाण को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व देने का फैसला लिया गया है। उन्हें चुनाव कार्यसमिति में सदस्य भी बनाया गया है। इतना ही नहीं सजवाण को सरकार आने पर सम्मान से नवाजे जाने की भी बात पर्यवेक्षक ने की है।

व्यवस्था परिवर्तन के लिए धनाई ने मांगे वोट

उजपा नेता और ऋषिकेश विधानसभा से प्रत्याशी कनक धनाई ने आज हरिपुरकलां और रायवाला में जनसम्पर्क कर वोट मांगा। वहीं, रुसा फार्म और आवास विकास में जनसभा की। इस दौरान कनक धनाई ने मौजूदा व्यवस्था पर कई सवाल पूछे और … अधिक पढ़े …

भाजपा प्रत्याशी ने घर-घर जनसम्पर्क किया

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में डोर टू डोर जनसंपर्क किया। अग्रवाल ने अमित ग्राम, गुमानीवाला, छिद्दरवाला आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि … अधिक पढ़े …

कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में व्यापारी भी उतरे

ऋषिकेश में सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी ने व्यापारियों के साथ बैठक की। उन्होंने व्यापारियों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की। सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने नगर उद्योग व्यापार महासंघ ऋषिकेश के व्यापारियों संग बैठक की। उन्होंने … अधिक पढ़े …

बड़ी रैली को चुनाव आयोग की ना, आज नए निर्देश जारी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइन जारी की है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनावों में एक हजार लोगों की अधिकतम क्षमता वाली रैलियों को इजाजत दे दी है। इससे राज्य के राजनैतिक दलों और … अधिक पढ़े …

फुटबाल खेल रहे बच्चों के बीच धामी पहुंच गए अचानक

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चुनावी आपाधापी के बीच कुमायूं दौरे से लौटते हुए देहरादून में बच्चों के साथ हल्के फुल्के अंदाज में फूटबाल खेलते नज़र आए। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियों से उनके हाल चाल पूछा और उनका हौसला … अधिक पढ़े …

उत्तराखंड में आप के बिना नही बनेगी कोई सरकार-गौतम

दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि आप आदमी पार्टी उत्तराखंड में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है, लेकिन सरकार बनाने की चाबी उनके हाथ में रहेगी। आप पार्टी उत्तराखंड में दिल्ली के मॉडल को … अधिक पढ़े …

अबकी बार 60 पार करेगी भाजपा-मदन कौशिक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड राज्य भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। भाजपा का 60 पार का नारा पूरा होगा। इस दौरान उन्होंने ऋषिकेश में नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष रामकृपाल गौतम और उनके समर्थकों को … अधिक पढ़े …

एक छत के नीचे जुटे कांग्रेस के कार्यकर्ता, कार्यालय खोल प्रचार अभियान किया तेज

कांग्रेस ने ऋषिकेश नगर में चुनाव कार्यालय खोल प्रचार प्रसार की गति तेज कर दी है। कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर वक्ताओं ने कांग्रेसियों को एकजुट होकर लोगों को पक्ष में करने का आह्वान किया। कांग्रेस प्रत्याायी जयेन्द्र रमोला ने … अधिक पढ़े …

अपनी सरकार के कार्य गिनाकर कौशिक ने कांग्रेस से पूछे सवाल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि अटल बिहारी बाजपेई के बनाए उत्तराखंड को संवारने और विकसित करने का कार्य पीएम नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में भाजपा सरकार ने ही किया है और आगे भी … अधिक पढ़े …