Daily Archives: January 7, 2022

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने सीएम का जताया आभार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने भेंट की। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच के सदस्यों ने राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने से संबंधित पत्रावली पर अनुमोदन देने हेतु राज्यपाल महोदय से पुनः अनुरोध करने का कैबिनेट द्वारा लिये गये निर्णय पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों की भावनाओं का सदैव सम्मान किया गया है। राज्य आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप प्रदेश का समग्र विकास हमारा ध्येय रहा है। उन्होंने सभी से राज्य के विकास में सहयोगी बनने की भी बात कही।
इस अवसर पर पूर्व दायित्वधारी रविंद्र जुगरान, ओमी उनियाल, राम लाल खंडूडी, जगमोहन सिंह, नेगी प्रदीप कुकरेती, चंद्र किरण राणा, पूरन सिंह लिंगवाल, राजेश पांथरी, जयदेव सकलानी, राजीव तलवार, क्रांति कुकरेती, धर्मेंद्र बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में मोटर मार्ग का पुनः निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 35 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में दो निर्माण कार्यों हेतु … अधिक पढे़ …

सरकार के 5 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ कार्यक्रम आयोजित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा, ऊधमसिंह नगर में सरकार के 5 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लगभग 74 करोड़ 32 लाख की … अधिक पढे़ …

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अन्तर्गत 3067 लाभार्थियों को दी गई 92 लाख की धनराशि

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम स्तर पर कार्यरत आंगनवाड़ी कार्मिकों को प्रोत्साहन एवं मानदेय धनराशि का एकसाथ ऑनलाइन डीबीटी हस्तान्तरण किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तीकरण … अधिक पढे़ …

जानिए, कोरोना के बढ़ते मामले के बीच 16 जनवरी तक केन्द्र ने किन चीजों पर लगाई रोक

उत्‍तराखंड में कोरोना के मामले अब तेजी से बढ़ने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के लिहाज से उत्तराखंड में स्थिति बिगड़ती जा रही है। राज्य में आज शुक्रवार को कोरोना के 814 नए मामले मिले हैं। वहीं 147 मरीज स्वस्थ भी … अधिक पढे़ …

कर्नल कोठियाल गंगोत्री तो राजे नेगी ऋषिकेश से आप के उम्मीदवार

आप पार्टी ने नए साल के पहले हफ्ते में अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट आज जारी कर दी है। इस मौके पर आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने ट्वीट कर लिखा है। उत्तराखंड में प्रत्याशियों की पहली सूची सभी क्रांतिकारी … अधिक पढे़ …

खरोला का विधायक पर आरोप, कोरी घोषणाएं और भ्रमण के लिए आते हैं ऋषिकेश

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहरादून रोड स्थित गार्डन रिसोर्ट में आगामी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मेरा बूथ मेरा गौराव कार्यक्रम के तहत ऋषिकेश … अधिक पढे़ …

विपक्ष पर जमकर बरसे अग्रवाल, गिनाई अपनी और सरकार की उपलब्धियां

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से ऋषिकेश में जनता आभार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने करोड़ों की लागत से निर्मित होने वाली सड़क, बाढ़ सुरक्षा एवं पेयजल योजना का … अधिक पढे़ …

श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से जीवन के कष्ट होते है दूर

गुमानीवाला कैनाल रोड़ गली नम्बर 6 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास वैष्णवाचार्य पंडित शिव स्वरूप नौटियाल ने द्वितीय दिवस की कथा में कहा कि हरिनाम कथा जीवन की व्यथाओं का हरण करती हैं। जो सच्चे … अधिक पढे़ …

कोर्ट फैसला-लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप से न्यायालय ने किया दोषमुक्त

न्यायिक मजिस्ट्रेट डोईवाला की अदालत ने 14 साल पुराने मामले पर सुनवाई करते हुए आरोपी को दोषमुक्त किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता लाल सिंह मटेला ने बताया कि वर्ष सात अक्टूबर 2007 को सरिता राणा नामक महिला ने जौलीग्रांट पुलिस चौकी … अधिक पढे़ …