Daily Archives: January 19, 2022

भाजपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए किया कार्य-निशंक

भारतीय जनता पार्टी द्धारा आयोजित वर्चुअल सभाओं के क्रम में आज पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देहारादून स्थित पार्टी स्टुडियो से किए अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है। मोदी जी जैसे लोकप्रिय और दूरदर्शी नेता के रूप में हमे कार्य करने का मौका मिला है अन्यथा एक पीएम कांग्रेस सरकार में थे, जिनके नाम आते ही निराशा हताशा छा जाती थी। प्रदेश में संचालित केंद्र और प्रदेश सरकार के लाखों करोड़ के कार्य हैं जिन्हे हमे सिर्फ जनता तक पहुंचाना है और जन आशीर्वाद से रिकॉर्ड जीत तय है।
इस वर्चुअल रैली के माध्यम से उन्होने कार्यकर्ताओं से एक महीने प्राण प्रण से जुट जाने का आग्रह किया ताकि 2025 में रजत जयंती से पहले ही उत्तराखंड का दशक बनाने के सपने को पूरा किया जा सके। उन्होने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा आपके पुरुषार्थ से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उस पर 2014 से देश में मोदी जी के नेत्रत्व में बह रही विकास की गंगा का उदाहरण हमारे सामने है। आज जनता को बरगलाने का काम करने वाली विपक्ष और मुख्यता कॉंग्रेस पार्टी तो सपने में भी इस दौरान सूबे में हुए जबरदस्त विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं कर सकती है। मोदी जी के नेत्रत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, मुस्लिम आदि समाज के सभी वर्गों के विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया है।
कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आपके एक वोट से प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ के विकास कार्य संपादित हो रहे हैं। आपके एक वोट से आयुष्मान योजना से सभी प्रदेशवासियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। आपके एक वोट से अटल आवास योजना से निराश्रित लोगों के सर पर छत की व्यवस्थता की जा रही है। एक वोट से चार धाम आल वेदर रोड समेत पहाड़ों में सड़कों का जाल बिछाया गया है, आपके एक वोट से पहाड़ में ट्रेन चलाने का सपना साकार हुआ है। एक वोट से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, सीमा पार करके सर्जिकल स्ट्राइक करने, धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून पास कराने अनेकों अनेक राष्ट्र की दशा दिशा बदलने वाले कार्य हुए हैं।
इसी तरह आपके एक वोट से प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी और प्रधानमंत्री मोदी जी द्धारा दिये 2025 में उत्तराखंड का दशक बनाने के लक्ष्य को अवशय पूरा करेगी। इस वर्चुअल सभा में हरिद्वार ग्रामीण के विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, वर्चुअल जनसभा संयोजक पुष्कर काला, शेखर वर्मा, अजीत नेगी आदि अनेक पार्टी प्रभारी उपस्थित थे।

टिकट बंटवारे को लेकर यूकेडी में घमासान, इन 14 प्रत्याशियों के नाम किए घोषित

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 14 और विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बुधवार को दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। दल … अधिक पढ़े …

जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत भाजपा में शामिल

दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की। बुधवार को विजय रावत भाजपा में शामिल हो गए। इससे … अधिक पढ़े …

त्रिवेन्द्र की ना में रहस्य, लेकिन इन तीन विधानसभाओं के समीकरण बदले

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच यह संकेत दिए हैं। जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि वह डोईवाला विधानसभा सीट से … अधिक पढ़े …