Daily Archives: January 2, 2022

सीएम ने झबरेड़ा विधानसभा में 121 योजनाओं का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र झबरेडा मण्डी परिसर में कृषि विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित रबी कृषक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। देशभर में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है, प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सबकी सहभागिता जरूरी है। प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी संबंधित तमाम कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। बीते 5 महीनों में सरकार ने 500 से ज्यादा फैसले लिए हैं। प्रदेश में युवाओं को 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के अलावा स्वरोजगार के लिए भी बड़ी संख्या में युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है। इसके साथ ही हर गांव में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल में ही प्रदेश के सभी 10वीं और 12वीं के छात्रों को निशुल्क टैबलेट वितरण की व्यवस्था शुरू हो गई है, जिसके जरिये ढाई लाख से ज्यादा छात्र लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई घोषणाएं भी की, जिसके तहत झबरेडा में मिनी स्टेडियम और रोडवेज बस अड्डा स्थापित किया जायेगा। मंगलौर से झबरेडा होते हुए खडखडी दयाला उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक सड़क निर्माण के सम्बन्ध में अविलम्ब शासनादेश निर्गत किया जायेगा। कस्बा झबरेडा में शिव मन्दिर के पास महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। ग्राम सालियर में हाईवे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मंगलौर देवबन्द रोड पर मंडी तिराहे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर एनएचएआई की एनओसी मिलने के उपरान्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। झबरेडा के समीप ग्राम भक्तोंवाली गेट के सामने पुलिया की ओर मौजूद स्थल ग्राम पंचायत भक्तोंवाली अथवा नगर पंचायत झबरेडा के अन्तर्गत संत शिरोमणी रविदास महाराज की मूर्ति स्थापित की जायेगी। ग्राम पनियाला में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। झबरेडा के अन्तर्गत एक मिनी फायर स्टेशन स्थापित किया जायेगा। नगर पंचायत झबरेडा मंगलौर रोड पर रविदास मन्दिर से शीला खाले तक नाला निर्माण कार्य किया जायेगा। पुहाना झबरेडा गुरुकुल मार्ग का नाम अम्बेडकर मार्ग किया जायेगा। मंगलौर देवबन्द मार्ग का नाम चौधरी चरण सिंह मार्ग किया जायेगा। मंगलौर झबरेडा सहारनपुर मार्ग का नाम राजा विजय सिंह किया जायेगा। आशफनगर इकबालपुर का नाम ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम किया जायेगा। झबरेडा में नगर निगम शिवपुरी रूड़की के अन्तर्गत सरकारी जमीन पर प्रेस क्लब बनाया जायेगा। आजाद पनियाला रोड़ का नाम पण्डित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग किया जायेगा। ग्राम डेलना में अम्बेडकर पार्क बनाया जायेगा। सलेमपुर कृष्णानगर में पानी की निकासी का समाधान किया जायेगा। झबरेड़ा में लाइब्रेरी का निर्माण किया जायेगा। किसानों का मण्डी शुल्क के सम्बन्ध में परीक्षण किया जायेगा। किसानों की कटी हुई आरसी समाप्त किये जाने के सम्बन्ध में विचार किया जायेगा। रविदास मन्दिर से शिलाखाले तक नाला निर्माण एवं निर्माण की स्वीकृति का जी0ओ0 जारी हो गया है। जल्दी ही इस पर कार्य शुरू किया जायेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कृषक निर्मला एवं देशराज सैनी को राष्ट्रीय खाद्य योजना के अंतर्गत 15 हजार रूपये एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मण्डी परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जिलाधिकारी ने पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक स्वरूप हल भेंट कर स्वागत व अभिनन्दन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को विशाल माला भी पहनाई गयी।
इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, लक्सर विधायक संजय गुप्ता, वैजयन्ती माला, सुशील राठी जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, सीडीओ डॉ सौरभ गहरवार, अपर जिलाधिकारी वीर सिंह बुदियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अंशुल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी नरेन्द्र यादव सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

विकासनगर विधानसभा में 260 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की, कि विकासनगर में बस अड्डा एवं पार्किंग बनाई जायेगी। … अधिक पढ़े …

शहीद की अंतिम यात्रा में शामिल हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा … अधिक पढ़े …

एम्बुलेंस में ईधन भराने पर 50 प्रतिशत मूल्य माफ़ करे सरकार-राजपाल खरोला

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एम्स एंबुलेंस यूनियन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर समिति संरक्षक जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समिति द्वारा दीपिका … अधिक पढ़े …

रायवाला में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, बड़ी संख्या में हुए शामिल

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र रायवाला के मार्टीज़ रिसोर्ट में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह बिष्ट के संयोजन में कांग्रेस ने सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र … अधिक पढ़े …

नगर निगम पर झूठा आश्वासन देने का आरोप लगाकर आक्रोश रैली निकालीं

उत्तराखंड जन विकास मंच ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। भवन कर वृद्धि वापस नहीं होने से नाराज मंच के सदस्यों ने आक्रोश रैली निकाली। नगर निगम प्रशासन पर आम जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। रविवार … अधिक पढ़े …

चुनाव से पूर्व कैंट विधानसभा में आदित्य चौहान ने शहीद सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर अपनी शक्ति दिखाई

21 कैंट विधानसभा के नाथ पैलेस निकट बल्लीवाला चौक में विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले सैनिक परिवारों का आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व सैनिक परिवारों ने हिस्सा लिया। समारोह के मुख्य … अधिक पढ़े …

लायंस क्लब डिवाइन ने हर वर्ष की भांति शुरु की निःशुल्क सेवा

गंगा तट त्रिवेणी घाट पर सुबह सवेरे ठंड से ठिठुरने वाले गरीब तबके के आसरा विहिनो को लांयस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने नूतन वर्ष का तोहफा देते हुए चाय-नाश्ते की सेवा शुरू करा दी है। रविवार को क्लब सदस्यों ने … अधिक पढ़े …

578 लाख रुपये की सड़कें स्वीकृत कराने पर विस अध्यक्ष का स्वागत

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खदरी के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा ग्राम सभा खदरी में करोड़ों रुपए की सड़कें स्वीकृत कराने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का फूल मालाओं से आभार व्यक्त किया … अधिक पढ़े …

मंडी व्यापारियों की मांग और समस्याओं को लेकर सीएम से मिले प्रतीक कालिया

व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के व्यापारियों पर मंडी के बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विगत 8 जून को प्रदेश सरकार द्वारा एक … अधिक पढ़े …