Daily Archives: January 9, 2022

पिछले 24 घंटे में 1413 नए संक्रमित मिले, सावधानी बरतने की सलाह

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में 1413 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमण दर 07.79 प्रतिशत हो गई है। जबकि 482 संक्रमित ठीक हुए हैं। 14118 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 350885 हो गई है।
उत्तराखंड में चुनावी माहौल के बीच कोरोना संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश में एक दिन में 1413 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। जबकि देहरादून जिले में सबसे अधिक 505 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
नैनीताल में 139, हरिद्वार में 299, पिथौरागढ़ में 8, अल्मोड़ा में 21, ऊधमसिंह नगर में 203, चंपावत में 12, टिहरी में 22, उत्तरकाशी में 8, बागेश्वर में 3, पौड़ी में 147, चमोली में 34, रुद्रप्रयाग में 12 संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या घटी है। राज्य में कुल 332655 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर 94.80 प्रतिशत दर्ज की गई। कुल मृतकों की संख्या 7424 हो गई है।

पर्यटकों की आमद बढ़ने से रोपवे कर्मचारी भी संक्रमित
चमोली जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार को जोशीमठ-औली रोपवे के 27 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। जबकि दो कर्मचारी दो दिन पहले पॉजिटिव आए थे। जिसके चलते प्रशासन ने रोपवे का संचालन फिलहाल बंद करा दिया गया है। एसीएमओ डा. उमा रावत ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रोपवे कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की सूचना प्रशासन को दे दी गई है।
दरअसल इन दिनों औली में बड़ी संख्या में बाहर से पर्यटक आ रहे हैं, जिसमें अधिकांश रोपवे से औली पहुंचना पसंद कर रहे हैं। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग पर बर्फ और पाला गिरा होने से भी मार्ग काफी खतरनाक बना हुआ है, जिसके चलते इस पर वाहनों का आवागमन काफी सीमित हो रखा है। ऐसे में अब जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) को रोपवे संचालन करना चुनौती बन गया है।
एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी ने बताया कि कर्मचारियों के स्वस्थ होने तक रोपवे का संचालन बंद रहेगा। सोमवार को वहां सैनिटाजेशन किया जाएगा। साथ ही अन्य कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

गुरु गोबिंद सिंह की आज 355वीं जयंती है। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी और कहा कि गुरु का जीवन और संदेश लाखों लोगों को शक्ति का देता है। गुरु गोविंद सिंह महाराज का … अधिक पढे़ …

उत्तराखण्ड में प्रचण्ड बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार-धामी

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि हम लोकतंत्र के इस पर्व का स्वागत करते हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड समेत पांचों राज्यों में चुनाव के लिए पूरी … अधिक पढे़ …

आचार संहिता लागू होने पर पालिका प्रशासन ने सरकारी संपत्तियों से हटाई प्रचार सामग्री

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से सभी संबंधित विभाग आगामी विधानसभा चुनाव-2022 की निर्वाचन तैयारियों को अमली जमा पहनाने में जुट गए हैं। इसके तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने निकाय क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों में लगे होर्डिंग्स, … अधिक पढे़ …

रायवाला पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए लोगों ने मेडिकल स्टोर की दौड लगाई

रविवार को रायवाला पुलिस ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रायवाला थाना क्षेत्र के रायवाला बाजार, हरिपुरकलां और छिद्दरवाला में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंढियाल के निर्देश पर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने और … अधिक पढे़ …

महापुरुषों के जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है-अग्रवाल

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सिख धर्म के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर आज हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ऋषिकेश और सिंह सभा गुरुद्वारा गढ़ी श्यामपुर में माथा टेक कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस अवसर … अधिक पढे़ …

प्रेमचंद अग्रवाल में नहीं है ऋषिकेश विधानसभा के विकास की इच्छाशक्ति-राजपाल खरोला

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने चुनाव आयोग की ओर से 14 फरवरी को मतदान का दिन तय किए जाने का स्वागत किया और दावा किया कि उत्तराखंड की जनता इस दिन भाजपा सरकार की विदाई करेगी। खरोला ने … अधिक पढे़ …