Daily Archives: February 25, 2022

लायंस क्लब डिवाइन ने चाय, नाश्ता की सेवा को दिया विराम, अगले वर्ष पुनः सेवा होगी चालू

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा नव वर्ष 2022 के आरंभिक दिन से आरंभ चाय व नाश्ते की सेवा का आज समापन कर दिया गया।

इस अवसर पर संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष जगमीत सिंह ने कहा कि गत 5 वर्षों से शीतकाल की कड़ाके की ठंड में लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन सुबह 6:00 बजे त्रिवेणी घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं व अन्य जरूरतमंद लोगों के लिए चाय व नाश्ते की सेवा आ रहा है जिसमें प्रतिदिन 400 से 500 लोगों की सेवा की जाती है, यह सेवा क्लब के सदस्य द्वारा प्रतिदिन कार सेवा के रूप में की जाती है। चाय सेवा में चाय के साथ साथ रस, बंद, बिस्किट, ब्रेड पकोड़ा आदि विभिन्न चीजें प्रतिदिन दी जाती है।

इस अवसर पर सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, किशोर मेहता, हेमंत सुनेजा, दिनेश अरोड़ा, पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर, पूर्व अध्यक्ष आशु ढंग, नवीन गांधी, पवन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, शिवम टुटेजा, अंकित कालड़ा, शिवम अग्रवाल, अनुराग शर्मा आदि ने पूर्ण सहयोग किया।

गीता संदेश के 65वें विशेषांक का हुआ विमोचन

वैदिक फाउंडेशन हिमालया के संयुक्त तत्वाधान में आज महामंडलेश्वर ब्रह्मलीन स्वामी व्यासानंद महाराज द्वारा संस्थापित श्री गीता आश्रम (स्वर्ग आश्रम) से निरंतर 65 वर्षों से प्रकाशित धार्मिक मासिक पत्रिका गीता संदेश के 65 में वर्ष के विशेषांक ब्रह्मचर्य व्रत एवं … अधिक पढ़े …

कार्यकर्ताओं का सम्मान कर बोले स्पीकर, भाजपा प्रचंड बहुमत से बनाने जा रही सरकार

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रेश्वर नगर में विगत दिनों संपन्न हुए मतदान के प्रति लोगों की जागरूकता को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की प्रचंड … अधिक पढ़े …

उत्तराखंडः यूक्रेन में नागरिकों की सुरक्षा को नोडल अधिकारी नियुक्त

यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड राज्य के नागरिकों की सुरक्षा के संबंध में नोडल अधिकारी बनाये गए हैं। उपर्युक्त विषयक अवगत कराना है कि वर्तमान में रूस एवं यूकेन के मध्य युद्ध की स्थिति को देखते हुए यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड … अधिक पढ़े …

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों की सुरक्षा को लेकर सीएम ने की अजीत डोभाल से वार्ता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की … अधिक पढ़े …

रूस में पुतिन के खिलाफ सड़कों पर लोग, हिटलर से की तुलना

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध से पूरे विश्वभर में लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया है, स्वयं रूस को अपने ही देश के लोगों का विरोध भी सहना पड़ रहा है। पुतिन की तुलना हिटलर से … अधिक पढ़े …