Monthly Archives: March 2022

चारधाम यात्रा सुविधाजनक हो, इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएंः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा के माध्यम से देश-विदेश में अतिथि देवो भवः का संदेश जाना चाहिए। इस बार बहुत अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। चार धाम यात्रा की तैयारियां उसी के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री सचिवालय में चारधाम यात्रा 2022 की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने यात्रा को श्रद्धालुओं की लिए अधिक से अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग को यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर, सभी आवश्यक सुधार कार्य यात्रा प्रारम्भ होने से पूर्व सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही संबंधित जिलाधिकारियों को भी यात्रा मार्गों पर कार्यों की प्रगति की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये। मार्ग अवरूद्ध होने की स्थिति में तत्काल खोलने के लिए जरूरी मशीनों की व्यवस्था व तैनाती कर ली जाए। जेसीबी मशीनों की ट्रेकिंग के लिए उन्हें जीपीएस से जोड़ा जाए। यात्रा मार्ग से संबंधित सड़कों पर कहीं भी मलबा या कचरा न रहे। कचरा निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा प्रबंधन में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जाए। ट्रेफिक प्रबंधन व संचालन के लिए ड्रोन का भी प्रयोग किया जाए। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री नम्बर जारी किया जाए। जिस पर यात्रा से संबंधित हर प्रकार की जानकारी हो। इस नम्बर को व्यापक प्रचारित भी किया जाए। इस वर्ष बहुत बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की सम्भावना है। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए यात्रियों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था हो। यात्रा मार्गों पर जगह-जगह पर्याप्त संख्या में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। डायवर्जन और वैकल्पक मार्गों की व्यवस्था भी कर ली जाए। जगह-जगह पर साईन बोर्ड भी लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि यात्रा मार्गों पर जाने वाले बसों व टैक्सियों की फिटनेस की जांच सुनिश्चित हो। यात्रा मार्ग पर तैनात किए जाने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि नियमो का पालन कराते हुए यात्रियों व श्रद्धालुओं के साथ विनम्रतापूर्वक व्यवहार हो। एक बार एंट्री पाइन्ट पर वाहनों की चौकिंग होने के बाद बार-बार चौकिंग कर यात्रियों को परेशान न किया जाए। विभिन्न स्थानों पर क्वालिटी पेयजल के लिए वाटर एटीएम/वाटर मशीन लगाई जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आवश्यकतानुसार चिकित्सकों की तैनाती कर ली जाए। एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी हो। यात्रा मार्ग पर रेट लिस्ट के निर्धारण के साथ ही मिलावटखोरी को रोकने के लिए नियमित चौकिंग अभियान चलाया जाए। यात्रा शुरू होने से पूर्व श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व श्री हेमकुण्ड साहिब में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ ही यात्रा मार्गों पर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। यात्रा मार्ग पर बेहतर संचार व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए। चार धाम यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व अन्य जरूरी सूचनाओं का प्रचार प्रसार हो। चार धामों के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों के बारे में भी जानकारी दी जाए।

बैठक में केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, विधायक शैलारानी रावत, सुरेश सिंह चौहान, संजय डोभाल, दुर्गेश लाल, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, मुख्य सचिव डा. एस.एस.संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमख सचिव आरके सुधांशु, सचिव दिलीप जावलकर, नितेश झा, डा. पंकज कुमार पाण्डेय, शैलेश बगोली, एस.ए. मुरूगेशन, आयुक्त गढ़वाल सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।

तय समय पर मसूरी के मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य पूरे किए जाएंः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने मसूरी मॉल रोड की मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी के मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य के अंतर्गत प्रत्येक कार्य के पूर्ण होने की … read more

सीएम ने आम नागरिकों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी … अधिक पढे़ …

परमार्थ गंगा आरती में शामिल हुए सदी के महानायक अमिताभ, स्वामी चिदानंद का आशीर्वाद भी लिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती जी से मुलाकात की। उन्होंने स्वामी जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में भी सहभाग किया। अमिताभ बच्चन को स्वामी … अधिक पढे़ …

देहरादून से पांवटा साहिब का सफर अब और भी आरामदायक और सुगम

देहरादून से पांवटा साहिब का सफर अब औऱ भी आरामदायक और सुगम बनेगा। NH-72 पर देहरादून के बल्लूपुर से पांवटा साहिब तक हाइवे (MoRTH sanctions 1093 crore for Dehradun Ponta sahib highway upgradation) को फेर लेन करने की प्रक्रिया शुरू … अधिक पढे़ …

आस्था पथ पर नुक्कड़ नाटक के जरिए चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से नमामि गंगे के अंतर्गत आस्था पथ में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिए गीला व सूखा कूड़ा और गंगा को स्वच्छ रखने के संबंध में जानकारी दी गई। … अधिक पढे़ …

शहरी विकास मंत्री के तीर्थनगरी में प्रथम बार आगमन पर विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत

लगातार चौथी बार विधायक जीतने एवं संसदीय कार्य,वित्त शहरी विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश पहुंचने पर प्रेमचंद अग्रवाल का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत … read more

महंगाई के खिलाफ जनता विपक्ष के साथ खड़े होः जयेंद्र रमोला

ऋषिकेश कांग्रेसजनों ने कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में देश और राज्य में मंहगाई, गैस व पैट्रो के बढते दामों को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ रेलवे रोड कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया व प्रदेश में … अधिक पढे़ …

तीर्थनगरी में उठी पैनिक बटन व जीपीएस सिस्टम की अनिवार्यता समाप्ति की मांग

टैक्सी वाहनों में पैनिक बटन व जीपीएस सिस्टम की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसोसिएशन के अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत के नेतृत्व में सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय के … अधिक पढे़ …

कोर्ट फैसलाः एक्सीडेंटल के नौ साल पुराने मामले में आरोपी दोषमुक्त

न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश ने लापरवाही से वाहन चलाने के नौ साल पुराने मामले में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया है। मामला वर्ष 2013 का है जो थाना ऋषिकेश में दर्ज किया … अधिक पढ़े …