Tag Archives: Uttarakhand Assembly Election 2022

उत्तराखंड 2022ः 47 हजार लोगों को नहीं पसंद आया कोई नेता

देहरादून। उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में 46 हजार 837 मतदाताओं ने नोटा विकल्प को चुना। यानी कुल मतदान करने वालों में से 0.87 प्रतिशत मतदाताओं को कोई भी दल या नेता इस लायक नहीं लगा कि वे उसे वोट देते। इससे नोटा ने कई प्रत्याशियों की जीत की उम्मीदें खत्म कर दीं, तो कईयों को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। जैसे अल्मोड़ा में हार-जीत का अंतर 141 वोटों का रहा। जबकि, यहां 398 लोगों ने नोटा का बटन दबाया है। इसी प्रकार कई और सीटों पर भी नोटा ने हार-जीत का खेल बिगाड़ा है। आपको बता दें कि मतदाताओं को चुनाव आयोग ने कोई भी प्रत्याशी पसंद न होने पर नन ऑफ द अबव (नोटा) का विकल्प दिया हुआ है।

काऊ की सबसे बड़ी, तिवारी की सबसे छोटी जीत
विधानसभा चुनाव में भाजपा के रायपुर प्रत्याशी उमेश शर्मा काऊ की सबसे बड़ी 30052 वोटों के अंतर से जीत हुई। जबकि, अल्मोड़ा में कांग्रेस के प्रत्याशी की सबसे कम 141 वोटों से जीत हुई।

2017 के मुकाबले इस बार सदन में ये नए चेहरे
पुरोला से भाजपा के दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री से निर्दलीय संजय डोभाल, गंगोत्री से भाजपा के सुरेश चौहान, थराली से भाजपा के भूपाल राम टम्टा, कर्णप्रयाग से भाजपा के अनिल नौटियाल, केदारनाथ से भाजपा की शैला रानी रावत, प्रतापनगर से कांग्रेस के विक्रम सिंह नेगी, टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय, देहरादून कैंट से भाजपा की सविता कपूर, डोईवाला से भाजपा के बृजभूषण गैरोला, ज्वालापुर से कांग्रेस के रवि बहादुर, झबरेड़ा से कांग्रेस के विरेंद्र कुमार, खानपुर से निर्दलीय उमेश कुमार, मंगलौर से बसपा के सरवत करीम अंसारी, लक्सर से बसपा के मोहम्मद शहजाद पहली बार सदन पहुंचेंगे।

वहीं, हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस की अनुपमा रावत, यमकेश्वर से भाजपा की रेनू बिष्ट, पौड़ी से भाजपा के राजकुमार पोरी, पिथौरागढ़ से कांग्रेस के मयूख मेहर, गंगोलीहाट से भाजपा के फकीर राम टम्टा, कपकोट से भाजपा के सुरेश गढ़िया, द्वाराहाट से कांग्रेस के मदन सिंह बिष्ट, रानीखेत से भाजपा के प्रमोद नैनवाल, अल्मोड़ा से कांग्रेस के मनोज तिवारी, जागेश्वर से भाजपा के मोहन सिंह, लोहाघाट से कांग्रेस के कुशल सिंह अधिकारी, लालकुआं से भाजपा के डॉ. मोहन बिष्ट, नैनीताल से भाजपा की सरिता आर्य, हल्द्वानी से कांग्रेस के सुमित हृदयेश, काशीपुर से भाजपा के त्रिलोक सिंह चीमा, रुद्रपुर से भाजपा के शिव अरोड़ा, किच्छा से कांग्रेस के तिलकराज बेहड़, नानकमत्ता से कांग्रेस के गोपाल राणा और खटीमा से कांग्रेस के भुवन कापड़ी पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष नए चेहरे होंगे।

फेसबुक वॉल के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष का आदेश, ईवीएम की करें निगरानी

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए सभी को 10 मार्च का इंतजार है। लेकिन राजनीतिक दलों ने अभी से गुणा भाग लगाना शुरू कर दिया है। इस बीच कांग्रेस को ईवीएम से छेड़छाड़ का डर सता रहा है। इसलिए … अधिक पढ़े …

अपना किला मजबूत हुआ, अब प्रचार अभियान को तेज करेंगे हरीश रावत

विधानसभा चुनाव 2022 में लालकुआं में अपना किला कुछ मजबूत करने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत एक बार फिर चुनाव अभियान समिति के मुखिया की भूमिका में आ गए। प्रदेश के नेताओं के अपनी अपनी सीटों पर सिमट जाने … अधिक पढ़े …

हर दसवां मतदाता बेरोजगार, फिर भी रोजगार चुनावी मुद्दा नही

प्रदेश में 8 लाख 42 हजार बेरोजगार पंजीकृत हैं। जबकि पूरे राज्य में कुल 82 लाख वोटर हैं। इनमें से करीब 25 फीसदी मतदाता बुजुर्ग हैं। यदि इन वोटरों को हटा दिया जाए तो राज्य में बेरोजगार वोटरों का आंकड़ा … अधिक पढ़े …

रजनी रावत अब भाजपा के साथ आई

कांग्रेस सरकार में पूर्व में दर्जाधारी रही रजनी रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली। रजनी रावत पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग की उपाध्यक्ष रही है। इतना ही नहीं … अधिक पढ़े …

बागियों को मनाने का दौर शुरु, जानिए भाजपा और कांग्रेस के बागी उम्मीदवार

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस में बगावत की स्थिति भी साफ हो गई है। भाजपा में फिलहाल 16 और कांग्रेस में 12 बागी अधिकृत प्रत्याशियों के लिए चुनौती बने हैं। अब … अधिक पढ़े …

भाजपा हाईकमान ने उम्मीदवार तय करने में धामी को दी पूरी छूट

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा ने अपने 59 रणबांकुरो का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के महारथियों का ऐलान होती इस बात पर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर प्रत्याशी … अधिक पढ़े …

कांग्रेस ने किशोर को किया सभी पदों से मुक्त, माना जा रहा भाजपा का दामन थामेंगे

आज बुधवार को कांग्रेस ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को चुनाव संबंधित समितियों समेत सभी पदों से हटा दिया है। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आदेश जारी कर दिया है। किशोर उपाध्‍याय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों … अधिक पढ़े …

मैं उम्र में छोटा जरूर हूं लेकिन सबका आशीर्वाद मेरे साथ है-धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाजपा की जीत के प्रति आश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर अब तक केंद्र की मोदी सरकार ने करीब एक लाख करोड़ से अधिक की योजनाएं उत्तराखंड के लिए स्वीकृत की … अधिक पढ़े …

विधानसभा चुनाव स्थगित किए जाने को लेकर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई जारी

हाईकोर्ट नैनीताल ने विधानसभा चुनाव स्थगित किए जाने को लेकर दायर जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई की। कोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग से पूछा है क्या उत्तराखंड में वर्चुअल रैलियां संभव हैं? क्या ऑनलाइन मतदान कराया जा सकता है? … अधिक पढ़े …