Daily Archives: January 22, 2017

राजपाल खरोला के लिए राह खोल गए किशोर

हरीश रावत की पैरवी तो राहुल गांधी से संबंध भी आए काम
प्रदेश अध्यक्ष ने सहसपुर से चुनाव लड़ने की सहमति देकर राह आसान कर दी
ऋषिकेश। दयाशंकर पाण्डेय
विधानसभा चुनाव के लिए हॉट सीट बन चुकी ऋषिकेश से कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला पर दांव खेला है। हालांकि इस सीट से प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के चुनाव लड़ने के भी कयास लगाये जा रहे थे। सूत्रों के अनुसार हरीश रावत की जोरदार पैरवी और राहुल गांधी से संबंधों के चलते किशोर उपाध्याय ने सहसपुर से चुनाव लड़ने पर सहमति जताकर राजपाल खरोला के लिए टिकट की राह खोल दी।
ऋषिकेश विधानसभा सीट से कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला को एक बार फिर से पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। कुछ समय से इस सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के चुनाव लड़ने की खबरें भी आ रही थीं। बताया जा रहा कि सीएम हरीश रावत ने राजपाल खरोला को टिकट देने की जोरदार वकालत की थी। यूथ कांग्रेस के पहले प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए राजपाल खरोला के कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से गहरे संबंध बन गए थे। इसका लाभ उन्हें टिकट की दावेदारी में भी देखने को मिला। इस सीट से पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा सहित पांच से अधिक दावेदार बताए जा रहे थे।
आखिरी चरण में किशोर उपाध्याय के सहसपुर से चुनाव लड़ने पर सहमति जताने पर राजपाल खरोला की दोवदारी मजबूत हो गई। हाईकमान ने खरोला पर ही विश्वास जताते हुए आखिरकार उनके नाम को हरी झंडी दे दी। बताते चलें कि ऋषिकेश सीट से राजपाल खरोला पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रेमचन्द अग्रवाल से सात हजार मतों से हार गए थे। कांग्रेस से बागी उम्मीदवार दीप शर्मा के निर्दलीय चुनाव मैदान में होने से भी कांग्रेस प्रत्याशी को नुकसान उठाना पड़ा था।

राजपाल खरोला को टिकट मिलने पर झूम उठे कांग्रेसी

ऋषिकेश। रविवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला का टिकट फाइनल होने की जैसे ही खबर आई, कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर थिरकना शुरू कर दिया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के पास कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की। वे एक-दूसरे … अधिक पढे …

उत्तराखंड में कांग्रेस का प्रचार करना चाहती हैं शिखा मिश्रा

ऋषिकेश। रविवार को एक कार्यक्रम का शुभारंभ करने पहुंची भोजपुरी नायिका शिखा मिश्रा ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस से धर्मपुर और रानीपुर सीट से टिकट मांगा था। रविवार दोपहर में टिकट की घोषणा होने के बाद उन्होंने कांग्रेस का प्रचार … अधिक पढे …

सीवरेज चैंबर खुले होने से दुर्घटना का सता रहा डर

ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश लगभग चार सौ पचास मीटर सड़क का निर्माण करा रही है। सड़क निर्माण से पहले पालिका प्रशासन ने सड़क की खुदाई कर दी लेकिन हफ्तेभर बाद भी सड़क निर्माण नहीं शुरू हुआ जिससे आरपीएस स्कूल और … अधिक पढे …

शान्ति व्यवस्था बनाने को पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

ऋषिकेश। नरेन्द्रनगर के डीएसपी जीबी पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार सुबह शहर के कैलाश गेट, शीशमझाड़ी, ढालवाला, राजीव ग्राम, आनंद विहार, शान्तिनगर, मित्र विहार, चौदह बीघा सहित अन्य जगहों पर पुलिस के जवानों ने शान्ति व्यवस्था के मद्देनजर फ्लैग मार्च … अधिक पढे …