Daily Archives: January 19, 2017

99 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी

ऋषिकेश।
एसओ मुनिकीरेती रवि कुमार सैनी ने बताया कि गुरुवार को चेकिंग के दौरान भद्रकाली तिराहे पर बुलेरो (यूके-14 टीए-0715) से पांच पेटी उत्तराखंड ब्रांड अंग्रेजी शराब और तपोवन में ट्रक (डीएल 1सी एम 0092) से 94 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब ब्रांड पकड़ी। पुलिस ने बताया कि शराब पहाड़ पर सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से शराब पकड़ी गई। आचार संहिता लागू होने के बाद विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते एक सप्ताह में पुलिस दो सौ पेटी शराब पकड़ चुकी है।

विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

ऋषिकेश। ऋषिकेश तहसील का नजारा और दिनों से भिन्न गुरुवार को दिखा। तहसील के दोनों मुख्य मार्गों पर बेरिकेडिंग कर दी गई जिससे तहसील में प्रशासनिक वाहनों के अलावा अन्य वाहनों की आवाजाही बंद रही। इन सबके बीच एसडीएम कोर्ट … अधिक पढे …

भाजपा के बागी उम्मीदवार बनेंगे संदीप गुप्ता

समर्थकों से बैठक में चर्चा के बाद 23 को नामांकन करने का निर्णय ऋषिकेश। गुमानीवाला स्थित आडवानी धर्मशाला में भाजपा नेता संदीप गुप्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक की। स्थानीय व्यक्ति को टिकट न देने से नाराज … अधिक पढे …

मनमोहक रही नौनिहालों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति

ऋषिकेश। देहरादून रोड स्थित शैम्फोर्ड लिटिल स्टॉर स्कूल का वार्षिकोत्सव गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर नौनिहालों ने देवा श्री गणेशा, वंदना पर सामूहिक नृत्य किया। फैंसी ड्रेस पहने रैम्प पर चले छात्रों ने असली मॉडलों … अधिक पढे …