Daily Archives: January 18, 2017

थंडर बोल्ड स्कीम के तहत पुलिस ने चलाया अभियान

ऋषिकेश।
डीएसपी मनोज कुमार कत्याल को देर रात साढ़े 11 बजे उच्चाधिकारियों का आदेश मिला कि वे थंडर बोल्ड स्कीम के तहत विभिन्न नाकों पर चेकिंग अभियान चलाएंगे और गाड़ियों की ढंग से तलाशी लेने के बाद ही छोड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने कोतवाल सुरेन्द्र सिंह सामंत के साथ टीम लेकर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली। तलाशी पूरा होने के बाद ही गाड़ी को छोड़ा जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस को हालांकि कुछ मिला नहीं है। डीएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर चेकिंग की गई।

जान हथेली पर रखकर कर रहे सफर

ऋषिकेश। यमकेश्वर में हर रोज एक हजार से अधिक ग्रामीण छोटी-बड़ी गाड़ियों से सफर करते है। गाड़ी वाले अधिक कमाई के चक्कर में सवारियों की जान हथेली पर रखकर छतो के ऊपर बैठाने के साथ ही गाड़ियों के पीछे लटका … अधिक पढे …

दस हजार देने वाले एटीएम में कैश ही नही

ऋषिकेश। बुधवार को ऋषिनगरी के एटीएम से लोगों को निराशा ही हाथ लगी। रेलवे रोड, देहरादून रोड व हरिद्वार रोड स्थित मुख्य बैंकों के एटीएम दोपहर तक कैश के अभाव में बंद रहे। लोगों को बंद एटीएम के बाहर लंबी … अधिक पढे …

पुलिस ने गाड़ियों के चस्पा चालान किये

ऋषिकेश। बुधवार को शहर कोतवाल सुरेन्द्र सिंह सामंत के निर्देश पर पुलिस की चार टीमों ने शहर में जाम लगा रहे गाड़ियों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने इन गाड़ियों पर चस्पा चालान किया। टीम ने लक्ष्मणझूला रोड, तिलक रोड, … अधिक पढे …

शॉर्टसर्किट से घर में लगी आग

ऋषिकेश। एम्स रोड स्थित आवास विकास क्षेत्र के एक घर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने फायर बिग्रेड को दी। मौके पर पहुंची टीम ने आग बुझाया। इस दौरान बिजली से चलने वाले उपकरण … अधिक पढे …

प्रधान ने सनगांव में चल रहे खनन को बताया अवैध

ऋषिकेश। सिंधवाल ग्राम पंचायत के सन गांव में चल रहे खनन को ग्राम प्रधान ने अवैध बताकर बंद करा दिया। आरोप है कि कंपनी को दूसरी जगह अनुमति मिली है, लेकिन कंपनी जबरन गांव में खनन करा रही है। उन्होंने … अधिक पढे …

सोशल मीडिया पर कमेंट्स को लेकर विधायक समर्थक की पिटाई

सोशल मीडिया पर कमेंट्स को लेकर विवाद मारपीट में बदला ऋषिकेश। विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थक चंद्रेश्वर निवासी दिलीप कुमार गुप्ता और बापूग्राम निवासी विक्रम के बीच फेसबुक पर कमेंट्स को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विक्रम ने … अधिक पढे …