Daily Archives: January 4, 2017

प्रधानपति के खिलाफ केस दर्ज

ऋषिकेश।
प्रधान शोभा रावत के पति विवेक रावत के खिलाफ पुलिस ने असंसदीय शब्दों प्रयोग के आरोप में केस दर्ज किया है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य उर्मिला नौटियाल ने प्रधान पति के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर असंसदीय शब्दों के प्रयोग करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
प्रतीतनगर ग्राम पंचायत की ओर से रायवाला बाजार में बनाई जा रही दुकानों में धांधली की शिकायत पूर्व सैनिक संगठन ने डीएम से की थी। डीएम के आदेश पर तहसीलदार ऋषिकेश सरिता आर्य जांच करने रायवाला आईं थीं। इस दौरान सैनिक संगठन के साथ में उर्मिला नौटियाल भी पहुंची थीं। आरोप है कि प्रधानपति ने उनके साथ असंसदीय शब्दों का इस्तेमाल करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष सीसी नैथानी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं।

गुजरात की कंपनी खरीदेगी टीएचडीसी की बिजली

ऋषिकेश। मंगलवार को बड़ोदरा में टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड व गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के शीर्ष अधिकारियों ने 63 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट की पावर खरीद के करार पर हस्ताक्षर किये। गौरतलब है कि टीएचडीसी गुजरात के पाटन जिले में … अधिक पढे ….

नगर पालिका ऋषिकेश को मिलेगा नगर निगम का दर्जा

ऋषिकेश। चुनावी मौसम में हरीश रावत सरकार ने ऋषिकेश को नगर निगम का तोहफा दिया है। मंगलवार को देहरादून में हुई कैबिनेट बैठक में नगर पालिका ऋषिकेश को नगर निगम का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। इससे ऋषिनगरी … अधिक पढे ….

आईडीपीएल के बंद करने के फैसले से लोजपा नाराज

शहर में रैली निकालकर तहसील में किया प्रदर्शन ऋषिकेश। लोक जन शक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.केएस बालियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन से रैली के रूप में तहसील पहुंचे। जहां उन्होंने केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए … अधिक पढे ….