Daily Archives: January 25, 2017

बसंत आईडल के लिए 150 ने दिए डांस ऑडिशन

ऋषिकेश।
30 जनवरी को ऋषिकेश में होने वाले बसंतोत्सव में इस बार बसंत आइडल दर्शकों के लिए मनोरंजन का खास केन्द्र रहेगा। बसंत आइडल में ऋषिकेश के विभिन्न डांस ग्रुप की प्रस्तुतियां रहेंगी। वहीं एकल नृत्य में भी युवा बढ चढकर भाग लेंगे। बुधवार को डांस में रूचि रखने वाले ऐसे 150 युवाओं का ऑडिशन लिया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने शास्त्रीय संगीत, बॉलीवुड, हॉलीवुड, लॉकिंग-पॉपिंग, हिप-हॉप व फ्री-स्टाइल डांस में अपनी प्रतिभा दिखाई। जानकारी देते हुए ऑडिशन के संयोजक मिन्हल हाशिम ने बताया कि सर्वश्रेष्ठ डांस प्रस्तुति देने वाले युवाओं को ही बसंत आईडल में डांस करने का मौका मिल सकेगा। इस अवसर पर निर्णायक मण्डल में विधि गुप्ता, दिव्या, विनीत जैन, नीरज शर्मा, ईश्वर शुक्ला, अब्दुल, प्रतीक पुण्डीर, संजीव वर्मा, संजीव यादव, यशपाल, राकेश चन्द्र व शिवम आदि उपस्थित थे।

शादी में मेहंदी पर शराब न परोसने का संकल्प

ऋषिकेश। ऋषिनगरी में शादी समारोह में शराब न परोसने को लेकर मैती स्वयंसेवी संस्था का सहयोग मिलता दिख रहा है। मीरानगर निवासी सुमित्रा चौहान और सत्येन्द्र चौहान ने अपनी बेटी कंचन की शादी में मेहंदी पर शराब न परोसने का … अधिक पढे …

क्षय रोगियों को प्रोटीन पाउडर के पैकेट बांटे

ऋषिकेश। टीबी एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने हंस कल्चरल सेंटर के सहयोग से 38 क्षय रोगियों को प्रोटीन पाउडर के पैकेट बांटे। इस दौरान लोगों को क्षय रोग और उसके निदान के प्रति जागरूक किया गया। कैलाश गेट स्थित हंस कल्चरल … अधिक पढे …

अंडर 13 में डीएसबी और 6 में एनडीएस ने जीती ट्रॉफी

ऋषिकेश। शहीद मनीष थापा की स्मृति में आयोजित अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को निर्णायक मैच के साथ समापन हो गया। अंडर-13 का फाइनल मैच में तिब्बतयन स्कूल और डीएसबी गुमानीवाला के बीच खेला गया। जिसमें डीएसबी ने तिब्बतयन … अधिक पढे …

बसपा से लल्लन राजभर और उक्रांद से राजेन्द्र गैरोला ने कराया नामांकन

ऋषिकेश। बुधवार को ऋषिकेश विधानसभा से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया। कांग्रेस से राजपाल खरोला ने 12 बजकर 40 मिनट, बसपा से लल्लन भारद्वाज राजभर ने 1 बजकर 15 मिनट और उक्रांद से राजेन्द्र प्रसाद गैरोला ने 2 … अधिक पढे …

कांग्रेस प्रत्याशी राजपाल खरोला ने भरा नामांकन

ऋषिकेश। कांग्रेस प्रत्याशी राजपाल खरोला के नामांकन के लिए उनके समर्थक पहुंचे। हालांकि उन्होंने नामांकन को लेकर रैली की अनुमति नहीं मांगी थी। नामांकन के लिए कांग्रेस भवन सहित अन्य जगहों से उनके समर्थक नामांकन स्थल के पास तक पहुंचे। … अधिक पढे …

निर्दलीय प्रत्याशी ने रैली निकाल मांगा समर्थन

ऋषिकेश। कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय मैदान में उतरे विवेक तिवारी ने रैली निकालकर समर्थन जुटाया। उन्होंने दावा किया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए मैदान में उतरे हैं। टिकट की घोषणा से पहले ही विवेक तिवारी ने कांग्रेस … अधिक पढे …