Daily Archives: January 7, 2017

62वीं ऑल इंडिया स्कूल गेम्स में लाभांशु ने जीता स्वर्ण

ऋषिकेश।
दिल्ली में दो से आठ जनवरी तक चलने वाले 62वें ऑल इंडिया स्कूल गेम्स में ऋषिनगरी के छात्र लाभांशु शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। लाभांशु शर्मा ने कुश्ती सीनियर वर्ग के 120 किग्रा में अपने प्रतिद्वंदी को हराकर राज्य का नाम रोशन किया।
लाभांशु शर्मा को पहलवानी अपने पिता से विरासत में मिली है। लाभांशु शर्मा को पूर्व में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति पुरस्कार भी मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर तीर्थनगरी के लोगों में उत्साह है। उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने बताया कि लाभांशु ने उनको यह जानकारी फोन पर दी। रविवार को हरिपुरकलां में आयोजित एक कार्यक्रम में लाभांशु को सम्मनित किये जाने की जानकारी भी दी।

एनएसएस कैंप में छात्राओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां

ऋषिकेश। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के कैंप के अंतिम दिन भाजपा नेता संदीप गुप्ता ने छात्राओं को समाज सेवा और स्वच्छ समाज निर्माण को प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं की नृत्य प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर … अधिक पढे …

स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी सभागार की सीढ़ी से ग्रिल उड़ा रहे चोर

ऋषिकेश। नगर पालिका ऋषिकेश ने उत्तराखंड आंदोलन के प्रणेता स्व. इन्द्रमणी बड़ोनी की स्मृति में पालिका परिसर में ही एक हॉल का निर्माण कराया था। नगर के बीचोबीच स्थित हॉल का लाभ स्थानीय लोग लेते आ रहे हैं। शादी जैसे … अधिक पढे …

कार और बोलेरो की भिड़ंत में युवक की मौत

नरेन्द्रनगर-भद्रकाली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाने के एसओ रवि कुमार सैनी ने बताया कि शनिवार शाम सवा चार बजे दिनेश सिंह रावत (46) निवासी इन्द्रप्रस्थ लेन नंबर 13, अपर नत्थनपुर देहरादून अपनी मारुति कार (यूए 07पी 3483) … अधिक पढे …

निर्मल अस्पताल में 60 दिव्यांगों को लगाए कृत्रित अंग

ऋषिकेश। निर्मल अस्पताल में सोसायटी फॉर ह्यूमन वेलफेयर एंड एम्पावरमेंट के सहयोग से दिव्यांगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर के दूसरे दिन 60 दिव्यांगों को अंग प्रत्यारोपित किए गए। दिव्यांगों को नि:शुल्क कृत्रिम हाथ, पैर लगाए गए। विशेषज्ञ … अधिक पढे …

विधानसभा चुनाव लड़ सकेंगे दीप शर्मा

ऋषिकेश। नगर पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा अब विधानसभा चुनाव 2017 लड पायेंगे। चुनाव आयोग ने उनके उपर से विधानसभा चुनाव लड़ने का प्रतिबंध वापस ले लिया है। गौरतलब है कि पिछले माह चुनाव आयोग ने निर्वाचन संबधी पत्रावली जमा नही करने … अधिक पढे …