Daily Archives: October 18, 2016

इंस्पायर फैलोशिप से मिल रही छात्रों को बड़ी राहत

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार मेधावी छात्रों को दे रही 80 हजार सालाना की छात्रवृत्ति

ऋषिकेश।
अगर आप उत्तराखंड के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड व संस्थान से इंटरमीडिएट है और आपके अंक 80 प्रतिशत है। ऑटोनॉमस कॉलेज में अध्ययनरत है, तो आप शीघ्र ही इंस्पायर फैलोशिप के लिए आवेदन करे। इंस्पायर फैलोशिप भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मेधावी छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृति है। इसमें न्यूनतम 80 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्र को मिलेंगे। बशर्ते उच्च शिक्षा में भी छात्र को न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इसके पीछे एक मकसद छात्र के अंक प्रतिशत को बरकरार रखना भी है।
इंस्पायर फैलोशिप को बीए, एमए व पीएचडी अध्यनरत छात्र भी आवेदन कर सकते है। 113ऑटोनॉमस कॉलेज के 22 मेधावी छात्रों ने फैलोशिप के लिए आवेदन भी कर दिया है, जिसमें एक पीएचडी का छात्र भी शामिल है। प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया जिन छात्रों के 80 प्रतिशत अंक है, वह किसी भी कार्य दिवस में मुझसे संपर्क कर सकते है। बताया कि विश्वविद्यालयों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित सेमिनार व कार्यक्रमों में भी इन छात्रों को बुलाया जाता है। नए आइडिया डेवलप करने पर छात्रों को प्रोत्साहन भी मिलता है।

दो लाख से अधिक यात्रियों ने की हेमकुंट साहिब की यात्रा

यात्रा सुखद निपटने पर सरकार का आभार जताया ऋषिकेश। हेमकुंट साहिब की यात्रा सुखद संपन्न होने पर गुरूद्वारा मैनेजमेंट ट्रस्ट ने सरकार का आभार प्रकट किया। ट्रस्ट से जुडे लोगों ने कहा कि सरकार ने यात्रियों के लिए यात्रा मार्ग … अधिक पढे ….

अल्ट्रासाउंड न होने से मरीज परेशान

ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल में पांच दिनों से अल्ट्रासाउण्ड न होने से मरीज परेशान है। एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट की नाइट ड्यूटी लगने से व्यवस्था बिगड़ी। ऐसे में मरीजों को प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर अल्ट्रासाउण्ड कराना पड़ा। सरकारी अस्पताल में एक मात्र … अधिक पढे ….

भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भर गए हरक सिंह

भाजपा ऋषिकेश मंडल की कार्यसमिति में खुलकर रखी अपनी बात कहा- प्रदेश में अगली सरकार हमारी, चुनाव तैयारी में जुटने का आह्वान ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित नीरज भवन में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यसमिति में भाजपा की सरकार लाने का … अधिक पढे ….

एआरटीओ में कार्यबहिष्कार के चलते परेशान रहे लोग

ऋषिकेश। मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने एआरटीओ कार्यालय में प्रदर्शन कर एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि 2012 से पदोन्नति की मांग की जा रही है। लेकिन चार साल से मामला आयोग में … अधिक पढे ….

करवाचौथ पर खरीददारी को जुटी भीड़

ऋषिकेश। मंगलवार को ऋषिनगरी के त्रिवेणी घाट, मुखर्जी मार्ग, रेलवे रोड, क्षेत्र रोड, सुभाष चौक, मेन बजार व त्रिवेणी घाट रोड पर सुबह से महिलाओं की भीड़ रही। साड़ी, चूड़ी व ज्वेलरी सहित अन्य दुकानें महिलाओं की भीड़ से अटी … अधिक पढे ….

नरकंकालों पर राजनीति कर रहे सीएम : हरक सिंह

मुख्यमंत्री पर हवा-हवाई घोषणाएं करने का लगाया आरोप ऋषिकेश। भाजपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि केदारनाथ में मिले नरकंकालों पर सीएम राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कैलाश खेर के कार्यक्रम को सरकारी धन की … अधिक पढे ….

हरक के दावे से भाजपा में फेरबदल की आहट

भाजपा कार्यसमिति में हरक सिंह रावत का बड़ा बयान कहाकि चुनाव लड़ने से ज्यादा चुनाव लड़ाने का इच्छुक संगठन को अपने अनुभव का फायदा दिलाने का खुले मंच से दिया बयान ऋषिकेश। एक व्यक्ति पद दो। विधानसभा चुनाव नजदीक। सामने … अधिक पढे ….

बाजार से पुलिस ने हटाया अतिक्रमण

ऋषिकेश। पुलिस ने बाजार में दुकानों के आगे फैले अतिक्रमण को हटाया। त्योहार सीजन के मद्देनजर पुलिस हरकत में नजर आई। त्रिवेणीघाट रोड पर मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। कई व्यापारियों ने पुलिस को … अधिक पढे ….

गंगा की लहरों पर बीएसएफ की राफ्टिंग प्रतियोगिता शुरू

सेना, वायुसेना, अर्द्धसैनिक बल, पुलिस टीमें ले रही भाग ऋषिकेश। मरीन ड्राइव शिवपुरी में मंगलवार को रुस्तमजी बीएसएफ व्हाइट वॉटर राफ्टिंग चैलेंज कप-2016 का शुभारंभ डोईवाला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य और अर्जुन पुरस्कार विजेता पर्वतारोही डॉ. हर्षवंती बिष्ट ने हरी … अधिक पढे ….