Tag Archives: Setu Foundation

किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत दी किशोरियों को जानकारी

सेतु फाउंडेशन द्वारा सेवा टीएचडीसी के सौजन्य से चलाये जा रहे किशोर प्रजनन एवं यौन स्वास्थ कार्यक्रम के तहत् जूनियर हाई स्कूल बापुग्राम ऋषिकेश में स्कूल एवं बाहरी किशोरियों संग एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का आरंभ करते हुए कार्यक्रम निदेशक श्याम प्रकाश रतूरी ने कार्यक्रम की जानकारी सभी प्रतिभागियों को दी।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विभा नामदेव द्वारा प्रतिभागियों को सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर क्राइम की जानकारी और उससे निपटने की विषय में बताया। इस अवसर पर राजगोपालन अय्यर द्वारा उपस्थित किशोरियों को करियर परामर्श दी गई।

इस दौरान संजय सिलस्वाल द्वारा परीक्षा के दौरान, परीक्षा और करियर संबंधित दबाव से उभरने के गुर बताये गए। कार्यक्रम के अगले सत्र में सब इसके पश्चात् एएनएम सुमन द्वारा किशोरियों को प्रजनन एवं यौन स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में. संस्था सचिव सरिता भट्ट द्वारा बताया गया की संस्थान इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर चलता रहेगा ताकि किशोर- किशोरियों को इसका लाभ मिल सके. विद्यालय प्राचार्य द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया। इस दौरान किशोरियों को सनेटरी पैड वितरित किये गए। कार्यक्रम में 300 किशोरियों ने प्रतिभाग किया।

किशोरियों को कॅरियर से संबंधित जानकारी दी

सेतु फाउंडेशन द्वारा आयोजित किशोरी प्रजनन एवं यौन स्वास्थ कार्यक्रम के तहत् आई डी पी एल इंटर कॉलेज ऋषिकेश में किशोरियों संग एक द्वि-दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आरंभ सेवा टी एच डी सी की तकनीकी … अधिक पढ़े …

वैदिक गणित से वर्तमान पीढ़ी को शिक्षित कर शिक्षा का स्तर बढ़ा रहा सेतु फाउंडेशन

सेतु फाउंडेशन के द्वारा भारत की सनातनी धरोहर वेदों में उल्लेखित वैदिक गणित का वर्तमान पीढी के मध्य प्रचार एवं संरक्षण के उद्देश्य से शैक्षिक सत्रों का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पंख स्कूल ऋषिकेश में सात दिवसीय … read more

बड्स अकादमी में धूमधाम से मनाया गया दीपोत्सव

सेतु फाउंडेशन द्वारा संचालित शैक्षिक कार्यक्रम बड्स अकादमी में द् बिलिव इन इस्माइल यूथ क्लब द्वारा, दिपावली उत्सव के उपलक्ष्य में, बड्स अकादमी के विद्यार्थियों संग संरचनात्मक क्रियाकलापों एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों का आयोजन हुआ। जिसमें क्लब द्वारा बच्चों के साथ … अधिक पढ़े …

कला व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सेतु फाउंडेशन ने आयोजित की पेटिंग प्रतियोगिता

सेतु फाउंडेशन ने अपनी कला एवं संस्कृति इकाई अनुनाद के अंतर्गत एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन में भिन्न-भिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य मुख्यतः बच्चों में पनपते रचनात्मक कला के प्रति रुझान को … अधिक पढ़े …

सेतु फाउंडेशन ने स्वयं सहायता समूहों को सेनेटरी पैड दिए

सेतु फाउंडेशन द्वारा स्वयं सहायता समूह के सदस्यों और अन्य ग्रामीण महिलाओं को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। इस मौके पर संस्था सचिव सरिता भट्ट ने उपस्थित महिलाओं को उन जरूरी दिनों में साफ सफाई रखने से संबंधित जानकारी … अधिक पढे़ …

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार की जानकारी दी

लक्कड़ घाट की महिलाओं के मध्य सेतु फाउंडेशन द्वारा स्वयं सहायता समूह को रोजगार से जोड़ने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं को अनेक तरीके के रोजगार खोलने की जानकारी दी गई। फाउंडेशन ने बताया कि संस्था … अधिक पढे़ …