Tag Archives: Gomukh Kalash Yatra Invitation

सीएम तीरथ सिंह रावत को दिया गोमुख कलश यात्रा में आने का निमंत्रण

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन जनचेतना अभियान गोमुख कलश यात्रा के संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल, कलश यात्रा के संस्थापक अध्यक्ष पंडित रवि शास्त्री ने मुलाकात की। मौके पर संत समाज की ओर से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद दिया गया।

संस्था संरक्षक चंद्रवीर पोखरियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने पर युवाओं में जो उम्मीद जगी है उसे हमारे मुख्यमंत्री जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया।

इसी अवसर पर गोमुख कलश यात्रा के संयोजक पंडित रवि शास्त्री ने मुख्यमंत्री को मां गंगा की आरती का भी न्योता दिया। साथ ही गोमुख कलश यात्रा का शुभारंभ करने का आमंत्रण दिया। इस पर सीएम तीरथ सिंह रावत ने सपरिवार कलश यात्रा में आने का आश्वासन दिया।