Tag Archives: CM Tirath Singh Rawat

नजरियाः सीएम बोले, आपातकाल में यातनायें सहने वालों के आश्रितों को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिये संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों के त्याग व समर्पण को याद करते हुए कहा कि लोकतंत्र के लिये यातनाये सहने वाले सेनानियों का हम सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के सम्मान को किस प्रकार और अधिक व्यापकता प्रदान की जाय इसके लिये अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई प्रक्रियाओं का भी अध्ययन किया जायेगा। उन्होंने ऐसे लोगों के आश्रितों को भी सम्मान दिये जाने की बात कही।

शनिवार को बीजापुर अतिथि गृह में नित्यानन्द स्वामी जन सेवार्थ समिति द्वारा आपातकाल की 46वीं वार्षिकी पर उत्तराखण्ड के लोकतंत्र सेनानियों के साथ (वर्चुवल) सम्वाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि आपातकाल के कालखण्ड का इतिहास हमंे बताता है कि किस प्रकार हमारे लोगो ने लोकतंत्र की रक्षा के लिये यातनाये सही। ऐसे लोकतंत्र के सेनानियों के सम्मान की परम्परा को बनाये रखना होगा। उन्होंने कहा कि उनके सम्मान में किस प्रकार और बेहतर व्यवस्था की जा सकती है, इसके लिये अन्य राज्यों द्वारा इस सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्थाओं का अध्ययन किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिये कार्य कर रहे हैं। लोकतंत्र के सेनानियों के सपनो को वे साकार कर रहे हैं। मोदी जी मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र के वैभव के साथ ही सांस्कृतिक भारत की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने रणवीर सिंह ज्याला, राजकुमार टांक, हरीश कम्बोज आदि को शॉल भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस कार्यक्रम में वर्चुवल रूप से सांसद नरेश बंसल, प्रेम बुडाकोटी, रोशन लाल अग्रवाल एवं संयोजक योगेश अग्रवाल आदि ने भी सम्बोधित किया।

अल्मोड़ा समाचारः अंतरराष्ट्रीय वेबिनार को सीएम ने किया संबोधित

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को अपने भागीरथीपुरम स्थित आवास से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के योग विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार को शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय द्वारा वेबिनार के माध्यम … अधिक पढ़े …

थर्ड वेब से पूर्व तैयारी के समय में व्यवस्थाएं मजबूत की जाएंः तीरथ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड-19 महामारी के नियंत्रण एवं कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति के सम्बन्ध में सभी जनपदों को वीडियो कांन्फ्रेस के माध्यम से समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों से कोविड महामारी के नियंत्रण एवं टीकाकरण की अद्यतन … अधिक पढ़े …

सीएम का जनता दरबार पर आईं आम समस्याएं, मौके पर ही हुई निस्तारित

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में जन समस्याओं एवं जन शिकायतों को सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की पहली प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कई समस्याओं का मौके … अधिक पढ़े …

विभिन्न विकास कार्यों को सीएम ने दी वित्तीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय चिकित्सालय, खटीमा के आवसीय भवनों के निर्माण हेतु रूपये 2 करोड़, वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में वायरोलॉजी … अधिक पढ़े …

वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण को उत्तराखंड में शुरू हुई हेल्पलाइन 14567

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीनियर सिटीजन नेशनल हेल्पलाईन एल्डरलाईन 14567 का उत्तराखण्ड में शुभारंभ किया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए हेल्पलाइन 14567 शुरू की गई … अधिक पढ़े …

मुख्यमंत्री ने की जनपद पौड़ी में सीएम घोषणा की समीक्षा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद पौड़ी की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिये की गयी घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विधानसभावार घोषणाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि विभागीय अधिकारी समीक्षा बैठकों में योजनाओं की पूरी … अधिक पढ़े …

घोषणा तभी पूर्ण मानी जाय जब वह धरातल पर दिखाई देः तीरथ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद बागेश्वर एवं अल्मोड़ा जनपदों के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणा के तहत अपूर्ण योजनाओं से सम्बन्धित डीपीआर 15 … अधिक पढ़े …

उत्तराखंडः अनलाॅक की तरफ बढ़ता राज्य, फिलहाल कोविड कर्फ्यू की अवधि 22 जून, विवाह व अंत्येष्टि में 20 से 50 हुई संख्या

राज्य सरकार ने कुछ और रियायत के साथ कोविड कर्फ्यू की अवधि 22 जून सुबह छह बजे तक बढ़ा दी है। वर्तमान में लागू तीन दिन बाजार खोलने की व्यवस्था बरकरार रखी गई है। वहीं राज्य के तीन जिलों के … अधिक पढ़े …

पीवीसी टीकाकरण का सीएम ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने गॉधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालसय से उत्तराखण्ड में PVC टीकाकरण (न्यूमोकोकल कोंजूगेट वैक्सीन) का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निःशुल्क टीकाकरण की शुरूआत आज से पूरे राज्य में शुरू हो गई है। भारत सरकार … अधिक पढ़े …