Tag Archives: BJP Rishikesh

भाजपा में धैर्य रखने वाले कार्यकर्ता को मिलता है फल-कैबिनेट मंत्री अग्रवाल

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा सहित पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन की ताकत बताते हुए आगामी चुनावों के लिए एकजुट होने का आवाहन किया।
श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। भाजपा में ही कार्यकर्ताओं को सम्मानजनक नजरिये से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही आम कार्यकर्ता को खास पदों तक पहुंचाया जाता है।
डा. अग्रवाल ने कहा कि हिंदुस्तान के अंदर अन्य कोई ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं है, जहां कार्यकर्ताओं की कदर होती है, भाजपा में धैर्य रखने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। डा. अग्रवाल ने कहा कि भाजपा में निष्ठावान, समर्पित कार्यकर्ताओं की कद्र की जाती है।
डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि मतभेद अवश्य हों, मगर पार्टी संगठन के भीतर मनभेद नहीं होना चाहिए। कहा कि पूरे देश में अन्य कोई ऐसी राजनीतिक पार्टी नहीं है, जो भाजपा संगठन का मुकाबला कर सके। कहा कि आज विपक्ष नहीं के जैसा रहकर रह गया है।
डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का आभार करते हुए कहा कि चौथी बार विधायक और मंत्री पद तक पहुंचाने में आपका योगदान है। उन्होंने कहा कि आपके आशीर्वाद की बदौलत इस मुकाम तक पहुंचे है। कहा कि क्षेत्र के विकास में कभी भी धन की कमी नहीं आड़े आएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा संगठन के लिए देवतुल्य है। इन कार्यकर्ताओं ने ही केंद्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार लाकर दी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए वह सदैव संगठन के प्रतिनिधि के रूप में तत्पर है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं ने सरकार और जनता के बीच सेतु बनने का आवाहन किया। कहा कि सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाएं। जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ उन्हें मिल सके।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, कार्यक्रम अध्यक्ष बृजमोहन कंडवाल, पूर्व दर्जाधारी सुरेंद्र मोघा, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रदीप धस्माना, विमला नैथानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा सतपाल सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रधान संगठन सोबन सिंह कैंतुरा, किशन नेगी, मंडल महामंत्री रवि शर्मा, उपाध्यक्ष राजवीर रावत, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, हरपाल राणा, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, अनिता राणा, पुष्पा ध्यानी, चंद्रकांता बैलवाल आदि उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यालय में शहीद आंदोलनकारियों को दी कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने श्रद्धांजली

राज्य स्थापना दिवस पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आंदोलनकारियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को रेलवे रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आंदोलनकारियों और शहीदों … अधिक पढ़े …

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने ऋषिकेश में मन की बात कार्यक्रम को सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 94वें एपिसोड पर भाजपा ऋषिकेश बूथ संख्या 11 और 12 के कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल … अधिक पढ़े …

जन्मदिन पर पूजा-अर्चना करने घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष को बधाईयां देने के लिए कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी

भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट का जन्मदिन सादगी के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। गुरुवार को इंदिरा नगर स्थित पुराने आवास पर भाजपा प्रदेश … अधिक पढ़े …

भाजपा कार्यकर्ताओं संग वित्त मंत्री अग्रवाल ने दो दर्जन से अधिक फलदार पौंधे लगाये

भारतीय जनता पार्टी मंडल श्यामपुर की ओर से हरेला पर्व की पूर्व संध्या पर वृहद स्तरीय पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ने शिरकत करते पौधरोपण किया और हरेला पर्व … अधिक पढ़े …

भाजपा परिवारवाद नहीं, कार्यकर्ताओं का संगठन हैः डा. अग्रवाल

भाजपा वीरभद्र मंडल की ओर से कार्यसमिति कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य वक्ता के रूप में प्रतिभाग किया। इस मौके पर जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को … अधिक पढ़े …

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने चुनाव में भीतरघात लगाने वालों के लिए की ईश्वर से प्रार्थना

भारतेंदु शंकर पांडेयः ऋषिकेश विधानसभा के विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा और कांग्रेस दोनों की दलों के लिए यह समझ पाना बहुत मुश्किल था कि कौन पदाधिकारी, कौन कार्यकर्ता उनके साथ है और कौन नहीं। दरअसल, इस बार चुनाव में … read more

दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने आज गढ़ी मयचक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पार्टी के दो दर्जन से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अग्रवाल ने कहा कि … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश में एकजुट हुए भाजपाई, रिकॉर्ड मतों से जीतने की बनाई रणनीति

विधानसभा अध्यक्ष और ऋषिकेश से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी क्षेत्रों में विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा के पक्ष में मत डालने की अपील … अधिक पढ़े …

कोठारी के दाव और भाव से भाजपा में खलबली, अपनी उपेक्षा से हुए निराश

भगतराम कोठारी ने मीडिया के सामने खुद की हो रही अनदेखी के दर्द को उजागर किया। बातचीत करते हुए उन्होंने पार्टी के लिए किए गए अब तक के कार्यों की जानकारी भी दी। बीच-बीच में कोठारी भावुक भी हुए। कहा … अधिक पढ़े …