Nainital-news

वनाग्नि रोकने के प्रयासों की सीएम ने की समीक्षा, दिये कड़े निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन प्रशिक्षण अकादमी सभागार में वनाग्नि को रोकने के लिये किये जा रहे प्रयासों की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने वनाग्नि को रोकने के लिये अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश दिये कि जब तक वनों में लगी आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो जाती है तब तक वनाधिकारियों के अवकाश पर जाने पर रोक लगायी जाय। केवल गम्भीर बीमारी के मामलों में ही छूट दी जाय।

मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये है कि वनाधिकारी हर समय वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में रहकर इसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। इस कार्य में लगे अधिकारियों को अनावश्यक रूप से बैठक में प्रतिभाग हेतु देहरादून न बलाये जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है। उन्होंने कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए वन विभाग के अलावा अन्य विभाग भी अलर्ट मोड पर रहें। वनाग्नि की घटनाओं को रोकने के लिए सूचना तंत्र और मजबूत किया जाए। क्विक रिस्पांस टाईम कम से कम किया जाए। वनाग्नि पर प्रभावी रोकथाम के लिए स्थानीय स्तर पर लोगों का सहयोग लिया जाए।

उन्होंने कहा कि इस में सेना का भी सहयोग लिया जा रहा है। जो भी लोग वनों में आग लगाये जाने के दोषी पाये जायेंगे उनके विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश उन्होंने दिये है। मुख्यमंत्री ने लीसा डिपो के आस पास बनाग्नि के नियंत्रण पर ध्यान देने को कहा तथा फायर ब्रिगेड को भी एक्टिव करने को कहा। ताकि लीसा डिपो या अन्य संस्थानों को कोई नुकसान न हो। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से वनाग्नि की घटनाएं नियंत्रित हो रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बढ़ते तापमान के दृष्टिगत पेयजल की कमी को दूर करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।

इस अवसर पर विधायक सरिता आर्य, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी वंदना के साथ ही वन एवं पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी एवं अन्य जन प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

More from नेनिताल्

सीएम ने हल्द्वानी में किया रोड शो, उमड़ा जनता का हुजूम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नैनीताल लोकसभा के अंतर्गत हल्द्वानी में आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में जनता का हुजूम उमड़ा और पूरा हल्द्वानी शहर भगवामय हो गया। इस … read more

सीएम ने रामनगर में भाजपा प्रत्याशी बलूनी के पक्ष में की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिग्री कॉलेज मैदान, मालधनचौड़ रामनगर में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते … read more

सिर्फ सत्ता की मलाई खाना चाहते हैं कांग्रेस के लोगः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल लोकसभा के अंर्तगत हिमगिरी स्टेडियम, लेटीबुंगा ( मुक्तेश्वर, नैनीताल) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य के साथ इस क्षेत्र … read more

उत्तराखंड में 04 जून को पांचों सीटों पर खिलेगा कमलः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में बेतालघाट में जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं यहां आकर धन्य महसूस कर रहा हूं। इस क्षेत्र को … read more

सुबह सबेरेः अचानक कार्यकर्ता के घर पहुंचे सीएम धामी, कुशलक्षेम जाना, लिया फीडबैक

हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव की व्यस्तता के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मार्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से मिलना, उनकी कुशल क्षेम पूछना और उनसे अपनी सरकार के कामकाज का फीडबैक लेना का सिलसिला नहीं छोड़ा। आज हल्द्वानी प्रवास … read more

देश के सबसे कठोर दंगारोधी कनून पर धामी सरकार की मुहर

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार ने “दंगारोधी“ यानी दंगे के दौरान होने वाले संपूर्ण नुकसान की भरपाई को देश के सबसे कठोर (अध्यादेश) कानून को मंजूरी दे दी है। इस कानून के तहत अब निजी और सरकारी संपत्ति को … read more

खुशखबरीः काठगोदाम-अमृतसर के बीच रेल संचालन को मिली मंजूरी, सीएम ने जताया आभार

काठगोदाम रेलवे स्टेशन से अमृतसर जंक्शन के लिए ट्रेन संचालन को रेल मंत्रालय ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट करते हुए कहा … read more

उलट पड़ी कट्टरपंथियों की चाल, डीएम वंदना को जनता का विश्वास

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली जिलाधिकारी वंदना सिंह सोशल मीडिया पर चर्चाओं का केंद्र बन गई हैं। कुछ कट्टरपंथी उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रेंड करवा रहे थे और उनके खिलाफ भड़काऊ अभियान चला रहे … read more

वनभुलपूरा की अतिक्रमण जमीन पर बनेगा पुलिस थानाः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी के वनभुलपुरा की घटना पर हरिद्वार में आक्रमक दिखे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वनभुलपुरा में अतिक्रमण वाले स्थान पर पुलिस थाना बनाया जाएगा। इसके अलावा देवभूमि में कानून को तोड़ने वालों को बर्दाश्त … read more