Daily Archives: October 15, 2016

खोखों के ऊपर पलटा ओवरलोड ट्रक

हाईवे पर पांच घंटे तक प्रभावित रही वाहनों की आवाजाही

रायवाला।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह सीमेंट से लदा एक ट्रक ऋषिकेश की ओर जा रहा था। करीब सवा सात बजे देसी शराब ठेके के पास अचानक ट्रक का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर ट्रक खोखों के ऊपर पलट गया। गनीमत रही कि उस समय दुकानें बंद थीं। सुबह के समय ठेका बंद होने के चलते यहां कोई नहीं था। वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। हादसे से जगवीर सिंह और बलवीर सिंह के खोखे बुरी तरह ध्वस्त हो गए। सीमेंट के बैग सड़क बिखर गए। ट्रक पलटने से हाईवे पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू कराई। इससे एक तरफ जहां रायवाला बाजार तक वाहनों की लाइन लगती रही। वहीं दूसरी तरफ नेपाली फार्म तक वाहन फंसे रहे। पुलिस ने क्रेन और जेसीबी की मदद से ट्रक को हटाया। ट्रक को हटाने में करीब पांच घंटे का समय लगा। इस दौरान ट्रैफिक फंसता रहा।
114
थानाध्यक्ष नत्थीलाल उनियाल ने बताया कि ट्रक में क्षमता से अधिक सीमेंट लदा हुआ था। ट्रक और सीमेंट को सड़क से हटाया गया। इस दौरान ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मामले में कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

परिवारों से पूछताछ में जुटी पुलिस-एसओजी की टीम

सर्राफा और जोगेन्द्र के परिवार पर टिकी पुलिस की जांच लूट मामले को दोनों के परिवारों से जोड़कर चल रही है पुलिस ऋषिकेश। मुनीम से लूटपाट के मामले में पुलिस की जांच की सुई सहारनपुर के सर्राफ और जोगेन्द्र के … अधिक पढे ….

आवासीय कॉलोनी में सफाई और दवा के छिड़काव की मांग

कर्मचारियों ने विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन ऋषिकेश। रेलवे रोड स्थित सिंचाई विभाग की आवासीय कॉलोनी में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य डेंगू और चिकनगुनिया से घबराए हुए हैं। कॉलोनी में सात कर्मचारियों के परिजन … अधिक पढे ….

विज्ञान महोत्सव में छात्रों का मॉडल प्रदर्शन

ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव में स्किल इंडिया की झलक देखने को मिली ऋषिकेश। पूर्णानंद इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। नरेन्द्रनगर ब्लाक के स्कूल विज्ञान महोत्सव में भाग ले रहे … अधिक पढे ….

आंदोलन की तैयारियों में जुटे बिजली कर्मचारी

उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ संविदा प्रकोष्ठ की बैठक 24 और 25 अक्तूबर को दो दिवसीय आंदोलन का ऐलान डोईवाला। उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ संविदा प्रकोष्ठ ने आंदोलन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। शुक्रवार को प्रकोष्ठ की बैठक में आंदोलन … अधिक पढे ….

चार लोगों पर लूटपाट का मुकदमा

घर के बाहर युवक से मारपीट कर नगदी लूटने का लगाया आरोप पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर शुरू की जांच ऋषिकेश। गुमानीवाला के गुलरानी में एक युवक के साथ चार लोगों ने लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। … अधिक पढे ….

बैठक के बाद की पद छोड़ने की घोषणा

बालियान ने इंटक प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा ऋषिकेश। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कदम सिंह बालियान ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ऋषिकेश में बैठक के बाद पद छोड़ने की घोषणा की। उनके … अधिक पढे ….

23 करोड़ की लागत से 13 सड़कें होंगी चकाचक

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला नेने सीएम से मिलकर दिलाई स्वीकृति ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 43 किलोमीटर लंबी 13 सड़कों का पुनर्निर्माण होगा। इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है। सड़क निर्माण के लिए 23 करोड़ रुपये का … अधिक पढे ….

लिफ्ट देना और लेना पड़ गया भारी

दून मार्ग पर कार सवार और अकेले राहगीर को ठगने वाला गिरोह सक्रिय गिरोह में महिला सदस्य भी शामिल, अब तक दो मामले आ चुके हैं सामने ऋषिकेश। किसी अनजान को कार से लिफ्ट देना या अकेले में लिफ्ट लेना … अधिक पढे ….

वूमेंस क्लब ने करवाचौथ उत्सव मनाया

ऋषिकेश। ऋषिकेश वूमेंस क्लब ने करवाचौथ मनाया। उन्होंने असाध्य महिला की बेटी की शादी को सहायता राशि भी दी। नम्रता गुप्ता को करवाचौथ क्वीन से नवाजा गया। शुक्रवार को नीरज भवन में वूमेंस क्लब ने मनोरंजन प्रोग्राम आयोजित किया। पंचुअल्टी … अधिक पढे ….