Tag Archives: triveni ghat rishikesh

योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में करें शामिलः डा. प्रेमचंद

त्रिवेणी घाट में आयोजित योग महोत्सव में कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता, संस्कृति तथा जीवन शैली का अभिन्न अंग रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्थक प्रयासों से योग को अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना देशवासियों के लिए गर्व की बात है। योग भारत की प्राचीनतम और समृद्ध परम्परा की एक पहचान है। पूरी मनुष्यता को हमारे ऋषि-मुनियों की यह महत्वपूर्ण देन है। योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।

कहा कि योग के द्वारा आज दुनिया में हमारी विशिष्ट पहचान बनी है। यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का सेतु भी है। योग जोड़ने का कार्य करता है। इसी का प्रतिफल है कि आज दुनिया योग को अपना रही है तथा योग के लिये दुनिया भारत की ओर देख रही है। योग ने देश व दुनिया को स्वस्थता का भी संदेश दिया है। हमारे योगाचार्यों ने भी योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।

उन्होंने योग को भारत की विशिष्ट पहचान बताते हुए कहा कि योग में मन और चित्त की मलिनता को दूर करने की ताकत है। योग ने मनुष्य की सुख शान्ति की राह प्रशस्त की है। महान ऋषि पतंजलि ने योग के माध्यम से लोगों को जीने की राह दिखाई है। हर मनुष्य का परम लक्ष्य सुख और शांति की प्राप्ति है जिसमें योग की बड़ी भूमिका है।

इस मौके पर हस्त मुद्रा, ज्ञानमुद्रा, वायु मुद्रा, आकाश मुद्रा, शून्य मुद्रा, प्राणायाम आदि योग क्रियाएं की गई। इस मौके पर पर्यावरण को संरक्षित करने का भी संकल्प लिया गया। मौके पर डॉ अग्रवाल ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में अपनाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, वन क्षेत्राधिकारी ललित नेगी, एसडीओ सिंचाई विभाग अनुभव नौटियाल, अधिशासी अभियंता सीवर विंग हरीश बंसल, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा उषा जोशी, पूर्व दर्जाधारी सन्दीप गुप्ता, संजय शास्त्री, कपिल गुप्ता, जयंत किशोर शर्मा, संजय व्यास, प्रदीप कोहली, राम कृपाल गौतम, पूर्व प्रधानाचार्य आईडी जोशी, प्रधानाचार्य धीरेंद्र जोशी, प्रधानाचार्य केंद्रीय विद्यालय सुधा गुप्ता, राजपाल ठाकुर, दीपक बिष्ट, माधवी गुप्ता, विनोद भट्ट, पर्यावरण विद विनोद जुगरान, राकेश चंद, सीमा रानी सहित स्कूली बच्चें आदि सैकड़ो योग अभ्यर्थी मौजूद रहे।

स्नान के दौरान गंगा में फिसला साधु, जल पुलिस ने बामुश्किल निकाला

गंगा की तेज धारा में एक अधेड़ उम्र का साधु स्नान के दौरान फिसल गया। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। साधू के गंगा में बहने की सूचना पाकर जल पुलिसकर्मी गंगा में कूदे और बामुश्किल साधु को … अधिक पढ़े …

सार्वजनिक छठ पूजन समिति ने त्रिवेणीघाट में स्वच्छता अभियान चलाया

सार्वजनिक छठ पूजन समिति त्रिवेणी घाट ऋषिकेश द्वारा त्रिवेणी घाट पर समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा राज्य स्थापना दिवस पर स्वच्छता कार्यक्रम चलाया। छठ पूजा की तैयारियों के संबंध में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राम कृपाल गौतम … अधिक पढे़ …

त्रिवेणी घाट पर हुई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोक वाद्य यंत्रों से गूंजा घाट

ऋषिकेश का गंगा का तट आज गढ संस्कृति के ऐतिहासिक कार्यक्रमों का गवाह बना। एक से एक दिलकश उत्तराखंडी प्रस्तुतियों से कलाकारों ने हर किसी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही मेयर अनिता ममगाई ने कहा गढ़वाल … अधिक पढ़े …

त्रिवेणी घाट पर क्षतिग्रस्त घाट व प्लेट फार्म पुनर्निर्माण के लिये एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत

दीपावली पर केन्द्र सरकार की ओर से उत्तराखण्ड को बड़ा तोहफा मिला है। कुम्भ मेले के दृष्टिगत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के अनुरोध पर इसके तहत 84.59 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली है। हरिद्वार … अधिक पढ़े …

ऋषिकेश की धड़कन त्रिवेणी घाट पर बनेगा विश्व स्तरीय गंगा अवलोकन केंद्र

ऋषिकेश की धड़कन विश्व प्रसिद्ध त्रिवेणी घाट पर अब गंगा अवलोकन केंद्र बनेगा। यह अवलोकन केंद्र विश्व स्तरीय होगा। मेयर अनिता ममगाईं की ओर से अवलोकन केंद्र बनाने को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मांग की गई थी। मेयर की … अधिक पढ़े …

बिजली के खंभे में आग लगने से अफरा तफरी

ऋषिकेश। मंगलवार को सुबह 10 बजे त्रिवेणी घाट स्थित बिजली के पोल में आग लगने से अफरातफरी मच गई। फायरकर्मियों ने आग बुझाई। हरिद्वार मुख्य मार्ग पर स्थित त्रिवेणीघाट चौक पर मंगलवार सुबह 10 बजे बिजली के पोल में आग … अधिक पढ़े ….

होलिका पूजन कर खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

ऋषिकेश। रविवार को सुबह से लोगों में होली पूजन को लेकर उत्साह देख गया। नगर में सैकड़ों स्थानों पर होलिका दहन की तैयारी की गयी थी। कई मौहल्लें व स्थान तो ऐसे है जहां पीढ़ी दर पीढ़ी होलिका दहन की … अधिक पढ़े …