Tag Archives: Political News

निर्विरोध भाजपा उम्मीदवार की जीत को 400 पार की शुरूआत मान रही भाजपा

भाजपा ने सूरत से निर्विरोध पार्टी उम्मीदवार जीतने को 400 पार की शुभ शुरुआत बताया है। साथ ही प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने दावा किया कि जिस तरह चुनाव परिणामों से पहले ही पार्टी का खाता खुला है, ठीक उसी तरह राज्य में कमल के आगे कई पंजों की जमानत जब्त होने वाली है।

मीडिया में बयान जारी करते हुए जोशी ने गुजरात में सूरत सीट से भाजपा उम्मीदवार श्री मुकेश दलाल के निर्विरोध जीत पर खुशी जताई हैं। उन्होंने कहा, इतिहास में पहली बार किसी भाजपा उम्मीदवार का बिना चुनाव के लोकसभा पहुंचने का यह पहला मौका है। जो देश में मोदी जी के तीसरी बार प्रचंड जीत का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा, ठीक ऐसे ही मिलते जुलते आसार भाजपा के पक्ष में उत्तराखंड में भी नजर आ रहे हैं। जिस तरह का उत्साह और माहौल मतदाताओं के बीच मोदी जी को लेकर देखा गया और जिस तरह का फीड बैक कार्यकर्ताओं से प्राप्त हो रहा है। उसको देखते हुए, एक से अधिक कांग्रेस उम्मीदवारों की जमानत जब्त होना तय है।

उन्होंने कटाक्ष किया, जिस तरह प्रस्तावक के फर्जी हस्ताक्षर करने की बात सामने आने पर सूरत में कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द हुआ। ठीक ऐसे ही फर्जी घोषणाएं और सोशल मीडिया पर झूठा प्रचार कांग्रेस ने उत्तराखंड में किया है। जनता को न उनके दिल्ली के नेता नजर आए, न स्थानीय नेताओं की सभाओं में जनता नजर । और तो और उम्मीदवार भी पूरी तरह सोशल मीडिया के प्रचार पर निर्भर रहे, यही वजह है कि पोलिंग बूथों पर उनके कार्यकर्ता भी नजर नहीं आए, लेकिन जनता ने अपना जवाब ईवीएम में दर्ज कर दिया है, जो पांचों सीटों पर भाजपा की रिकॉर्ड मतों से जीत के रूप में 4 जून को सामने आ जाएगा।

सीएम ने बाजपुर में भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनुष्का गार्डन कुण्डेश्वरी (बाजपुर, ऊ०सि०नगर) में नैनिताल लोक सभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा की सदस्यता … read more

सीएम ने रामनगर में भाजपा प्रत्याशी बलूनी के पक्ष में की जनसभा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिग्री कॉलेज मैदान, मालधनचौड़ रामनगर में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र की शुभकामनाएं देते … read more

भाजपा बोली, गोदियाल का चंदा मांगने का स्टंट राजनीतिक

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस मे भगदड़ की स्थिति है और अधिकांश नेता भाजपा का दामन थाम रहे हैं, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष इसके लिए कांग्रेस की कुनीति को जिम्मेदार मानने के बजाय … read more

टिहरी लोस प्रत्याशी माला राज लक्ष्मी शाह के लिए सीएम ने जुटाया जन समर्थन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में लोक सभा टिहरी से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माला राज लक्ष्मी शाह के नामांकन के अवसर पर आयोजित रोड शो में प्रतिभाग किया। भाजपा महानगर कार्यालय, पलटन बाजार, धामावाला, राजा रोड से गांधी रोड़ … read more

तीर्थनगरी के ऋषभ राणा को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

युवा कांग्रेस ने अपनी प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूची जारी की है, लोकसभा चुनाव से पूर्व जारी ये सूची बहुत महत्वपूर्ण बताई जा रही है, सूची में ऋषिकेश निवासी ऋषभ राणा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। … read more

ऋषिकेश के 500 कांग्रेसियों ने थामा भाजपा का दामन, मंत्री अग्रवाल ने दिलाई सदस्यता

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से जुड़े करीब 500 कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। देहरादून प्रदेश कार्यालय में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज … read more

अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला कार्य समिति में मंत्री अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से जिला कार्य समिति एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की और संगठन की मजबूती … read more

पीएम मोदी पर जनता का भरोसा कायम भी है और बढ़ा भी हैः धामी

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली जीत में ‘मोदी फैक्टर’ प्रमुख कारण रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पार्टी हाईकमान क्षमताओं के आधार पर भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी चुनाव … read more

तीन राज्यों की जीत ने 2024 की हैट्रिक की दी गारंटीः पीएम

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत के बाद दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कुछ लोग तो कह रहे हैं कि आज की इस हैट्रिक ने चौबीस की हैट्रिक की गारंटी … read more