पं. दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए जीवन किया समर्पित: चौधरी

वीरभद्र मंडल भाजपा द्वारा सभी बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समय-समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के लिए अपने विचार-दर्शन से देश का मार्गदर्शन किया। उनके एकात्म मानववाद व अंत्योदय के मंत्र सदैव हमें जनकल्याण व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए उपाध्याय जी एक प्रेरणा स्रोत है जिनसे हमें पक पक पर प्रेरणा मिलती है आज प्रदेश ही नहीं पूरा देश उनकी जयंती को धूमधाम से मना रहा है।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री सुंदरी कंडवाल, सुरेंद्र सिंह सुमन, उपाध्यक्ष निर्भय गुप्ता, जगदंबा सेमवाल, महावीर चमोली, मीडिया प्रभारी अजीत वशिष्ठ, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुकरेती, मंत्री विनोद मिश्रा, गोपाल रावत, राजेश कोठियाल, विवेक चतुर्वेदी, रविंद्र कश्यप, विजय जुगलान, रजनी बिष्ट, दिनेश बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

साथी ही सभी बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्यकारिणी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।