Tag Archives: Virbhadra Mandal BJP

सेवा पखवाड़े के तहत वीरभद्र मंडल ने की महापुरूषों की मूर्तियां स्वच्छ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी में सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया गया। इस क्रम में आज वीरभद्र मंडल द्वारा स्वच्छता अभियान में क्षेत्र में बनी महापुरुषों के मूर्तियों को साफ सुथरा कर और पुष्प माला पहनाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बापू ग्राम पंचायत घर नगर निगम मिनी कार्यालय में महात्मा गांधी, संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर और मीराबेन जी की मूर्तियों की सफाई कर पुष्प माला पहनाई गई।

इसके बाद शहीद स्मारक अमित ग्राम में शहीदों की स्मारकों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल महामंत्री व पार्षद सुंदरी कंडवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश, वायुराज, रोहित भारद्वाज, निर्मला उनियाल, पुनीता भंडारी, गीता मित्तल, माया घले, शशि सेमल्टी, बालम सिंह रावत, महावीर चमोली, प्रताप राणा, विवेक चतुर्वेदी, अनीता देवी, रंजीत, सुशील आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्र निर्माण के लिए जीवन किया समर्पित: चौधरी

वीरभद्र मंडल भाजपा द्वारा सभी बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी ने कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समय-समय पर विभिन्न चुनौतियों व समस्याओं के निराकरण के … अधिक पढ़ें

वीरभद्र मंडल ने किया महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी बिष्ट का जोरदार स्वागत

वीरभद्र मंडल की ओर से आज महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी बिष्ट सहित ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रविंद्र कश्यप और अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार भारती का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी ने की। मंडल महामंत्री सुंदरी … अधिक पढ़े …