Daily Archives: November 25, 2020

स्मार्ट सिटी परियोजनाः देहरादून में प्रोटो बस इसी सप्ताह से, सिर्फ महिलाएं ही कर पाएंगी सफर

मुख्य सचिव ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सचिवालय में देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना की उच्च स्तरीय संचालन समिति बैठक सम्पन्न हुयी। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि परियोजना की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखते हुए परियोजना को ससमय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत स्मार्ट सड़कों के निर्माण में डक्ट का कार्य पूर्ण होने के बाद ही ब्लैक टॉपिंग का कार्य किया जाए।

बैठक में सीईओ देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि देहरादून में इलैक्ट्रिक बस परियोजना शुरू किए जाने हेतु प्रोटो बस इस सप्ताह देहरादून आ जाएगी, जिसमें मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि प्रोटो बस को महिलाओं को समर्पित करते हुए केवल महिलाओं हेतु चलाया जाए। उन्होंने कहा कि इलैक्ट्रिक बसों के संचालन की कार्यवाही में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अन्तर्गत देहरादून शहर के 3 सरकारी स्कूलों का विकास स्मार्ट स्कूल के रूप में किया गया है। परेड ग्राउंड जीर्णोधार कार्यो के अन्तर्गत निर्माण इकाई द्वारा 570 मी0 बाह्य नाली एवं 480 मी0 आन्तरिक नालियों का कार्य किया जा चुका है। साथ ही परेड ग्राउण्ड के आन्तरिक हिस्से मे प्रस्तावित वीआईपी स्टेज, वर्षा जल संग्रहण टैंक आदि का कार्य प्रगति पर है। वॉटर ए.टी.एम. कार्य मे प्रस्तावित 24 वॉटर ए.टी.एम. में से 15 का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। स्मार्ट रोड निर्माण इकाई के द्वारा कार्यो के अन्तर्गत 80 प्रतिशत सीवर लाइन एवं 620 मी0 मल्टी यूटीलिटी डक्ट बिछाने का कार्य किया जा चुका है एवं शेष कार्य प्रगति पर है।

सीईओ देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने कहा कि लाईब्रेरी नींव संरचना निर्माण कार्य पूर्ण करने के उपरान्त अधोसंरचना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। स्मार्ट पोल एवं ओ.एफ.सी. केबल कार्य हेतु सम्बन्धित विभागों से अनापत्ति लेने के उपरान्त स्मार्ट पोल की नींव संरचना का कार्य प्रगति पर है साथ ही ओ.एफ.सी. केबल बिछाये जाने हेतु 53 कि.मी. का जी.पी.आर. सर्वे किया जा चुका है। वर्तमान समय में लगभग 8 कि.मी. ओ.एफ.सी. केबल बिछायी जा चुकी है। जल आपूर्ति प्रणाली के अन्तर्गत देहरादून शहर में अधिष्ठापित 206 ट्यूबवैल का सुधारीकरण एवं उच्चीकरण किया जाना है। वर्तमान समय में इनमें से 13 ट्यूबवैल से बेस डाटा संग्रहण का कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, सचिव आर.के. सुधांशु, शैलेश बगोली एवं सौजन्या आदि उपस्थित थे।

जिला देहरादूनः साप्ताहिक बंदी में सिर्फ खुलेंगी आवश्यक सेवा की दुकानें, एसडीएम को मिले निर्देश

जिलाधिकारी ने कोविड-19 संक्रमण के प्रभाव को रोकने के दृष्टिगत स्थानीय बाजारों के लिए निर्धारित तिथि को साप्ताहिक बंदी के आदेशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश जारी किए। जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित उप जिलाधिकारियों … अधिक पढ़े …

गैंगरेप पीड़िता का परिवार सीएम त्रिवेंद्र से मिला, मिला कानूनी लड़ाई में सहयोग का आश्वासन

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में दामिनी (काल्पनिक नाम) के माता-पिता ने भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटी के साथ जो हुआ, वह बहुत दिल दहलाने वाला था। कोई भी बेटियों का … अधिक पढ़े …

सौंग बांध परियोजना को मिली पर्यावरणीय स्वीकृति

देहरादून की सौंग बांध परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का आभार जताया। कहा कि अब इस बहुप्रतीक्षित महत्वपूर्ण परियोजना पर कार्य आरम्भ होने में कठिनाई नहीं होगी। … अधिक पढ़े …

पूर्व केंद्रीय मंत्री अहमद पटेल के निधन पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा

महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश कार्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा भारी संख्या में एकत्रित होकर पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद अहमद पटेल के आकस्मिक निधन पर दुःख व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्य्क्ष महंत विनय सारस्वत ने संबोधित … अधिक पढ़े …

दुर्गम क्षेत्र नीति घाटी में पहुंची मोबाईल कनेक्टिविटी, सीएम ने किया वर्चुअल शुभारंभ

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के प्रयासों से चमोली जनपद के सीमांत गांवों में मोबाईल कनेक्टिविटी पहुंच गई है। आज मुख्यमंत्री ने नीति घाटी के जुमा में लगे जियो टावर का वर्चुअल माध्यम से शुभारम्भ किया। जियो द्वारा सुकी में भी … अधिक पढ़े …

भाजपाः वीरभद्र मंडल के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद पर रविंद्र कश्यप को कमान

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष देहरादून शमशेर सिंह पुंडीर जी की संस्तुति पर वीर भद्र मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप को नियुक्त किया है। वायुराज सिंह को जिला मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा बनाए जाने पर मंडल अध्यक्ष … अधिक पढ़े …

शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में नई तकनीक और गुणकारी सड़कें बनाना लक्ष्यः मेयर अनिता

नवीन तकनीक के साथ अच्छी और गुणवत्तापूर्ण सड़कों का निर्माण कराना निगम का लक्ष्य है। चरणबद्ध तरीके से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के तमाम वार्डो में तेजी के साथ सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। यह बात मेयर अनिता … अधिक पढ़े …

ऋषिकेशः हरिद्वार रोड पर चार साल का नर गुलदार चढ़ा अज्ञात वाहन की भेंट, मौत

ऋषिकेश में आतंक का पर्याय बना नर गुलदार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर परलोक सिधार गया। घटना सुबह तीन से चार बजे के बीच हुई। जब गुलदार सोमेश्वर नगर की ओर से एक कुत्ते का शिकार कर लौट रहा … अधिक पढ़े …