भाजपाः वीरभद्र मंडल के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष पद पर रविंद्र कश्यप को कमान

भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष देहरादून शमशेर सिंह पुंडीर जी की संस्तुति पर वीर भद्र मंडल अध्यक्ष रविंद्र कश्यप को नियुक्त किया है।

वायुराज सिंह को जिला मीडिया प्रभारी ओबीसी मोर्चा बनाए जाने पर मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी और महामंत्री सुंदरी कंडवाल ने बताया कि मोर्चा गठन के बाद भाजपा संगठन को मजबूती प्रदान होगी और हम सब मिलकर के संगठन और सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी पूरी टीम कार्य करेंगे। मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, अविनाश सेमल्टी, विवेक चतुर्वेदी, पुनीता भंडारी, गीता मित्तल, महावीर चमोली, यशवंत सिंह रावत, विजय जुगलान, अजीत वशिष्ठ, राहुल कुकरेती, होमराज गुप्ता आदि ने अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।