Daily Archives: November 26, 2020

संगठन में घर वापसी कर रहे व्यापारियों का हृदय से स्वागतः नरेश अग्रवाल

ऋषिकेश में व्यापारियों की एकजुटता को प्रयास तेज हो रहे है। विगत दिनों अलग-अलग संगठनों की बैठक के बाद अब व्यापारियों में एकता देखने को मिल रही है। इसका स्वागत प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने भी किया है। जिलाध्यक्ष ने इसे व्यापारियों की संगठन में घर वापसी बताया है।

उन्होंने कहा कि विगत वर्षों में हमारे व्यापार मंडल के परिवार के कुछ साथी हमसे अलग हो गए थे और उन्होंने अपना अलग व्यापारी संगठन बना लिया था यदि आज वह एकता के इस मंत्र के साथ अपने घर वापसी करना चाहते हैं तो हम इसका हृदय से स्वागत करते हैं।

वर्तमान में अभी चुनाव की घोषणा नहीं की गई है। केवल नगर में सदस्यता अभियान किया जा रहा है जिसमें नगर के सभी व्यापारियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संविधान एवं नियमानुसार चुनाव की घोषणा सदस्यता अभियान के उपरांत कर दी जाएगी।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय स्तर का एक मात्र लोकतंत्रिक संघठन है जिसमे प्रत्येक तीन वर्षो में अध्यक्ष व महामंत्री के चुनाव होते है, वर्तमान में प्रदेशभर में 367 इकाइयां कार्यरत हैं इसका मुख्यालय हल्द्वानी में हैं और हमारे प्रांतीय अध्यक्ष नवीन चंद्र माहेर और महामंत्री प्रकाश मिश्रा हैं। बताया कि संगठन भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल से संबद्ध है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मिश्रा है इस वर्ष चुनाव वृहद स्तर पर हो रहें है। जिसमें नगर का प्रत्येक व्यापारी इस चुनाव में मतदाता होगा। मतदान संभवत दिसम्बर माह में होगा।

ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग में 5 सदस्य हुए नामित

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ग्राम्य विकास एवं पलायन आयोग में 5 सदस्यों को नामित करने की स्वीकृति प्रदान की है। नामित सदस्यों में रामप्रकाश पैन्यूली टिहरी गढ़वाल, सुरेश सुयाल रानीखेत अल्मोड़ा, दिनेश रावत घण्डियाल पौडी गढ़वाल, अनिल सिंह शाही … अधिक पढ़े …

अभिनेता अमन वर्मा हुए ऋषिकेश से विदा, जल्द आने का किया वायदा

महाभारत में कर्ण के पुत्र, रियलिटी शो में एंकर रह चुके अभिनेता अमन वर्मा ने ऋषिकेश में एक माह के प्रवास के बाद आज विदा ले ली हैं। अपने प्रशंसकों को उन्होंने जल्द सपरिवार वापस आने का वायदा भी किया। … अधिक पढ़े …

नबार्ड वित्त पोषित नई योजनाओं को 102 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सचिवालय में सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के साथ सिंचाई विभाग के अन्तर्गत नाबार्ड वित्त पोषित योजनाओं की समीक्षा की। नाबार्ड वित्त पोषित नवीन विभिन्न योजनाओं हेतु 102 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई। नाबार्ड … अधिक पढ़े …

मृतक बागड़ियों के परिजनों को मेयर अनिता ने सौंपा सहायता राशि का चेक

सड़क हादसे में मृतक आश्रितों को मेयर अनिता ममगाई ने आज सहायता राशि के चेक सौंपे। मेयर ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। मेयर अनिता ममगाईं ने मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए बागड़ी परिवारों को मिली … अधिक पढ़े …

संविधान दिवस पर स्कूली बच्चों ने ली शपथ

संविधान दिवस के अवसर पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में उपस्थित सभी शिक्षकों कर्मचारियों और छात्र छात्राओं को भारत के संविधान के प्रस्तावना का वाचन व शपथ ली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र … अधिक पढ़े …