Daily Archives: June 2, 2017

शॉर्ट सर्किट से घर मे सिलेंडर फटा

नई टिहरी के भागीरथी पुरम में शॉर्ट सर्किट से घर में आ गई। इस बीच घर में रखा एलपीजी सिलेंडर फट गया। गैस सिलेंडर के फटने से घर की टीन से बनी छत भी उड़ गई। गनीमत यह रही कि उस दौरान परिवार को कोई सदस्य घर पर मौजूद नहीं था।
भागीरथी पुरम में वीरेन्द्र कुमार पुत्र हरीचरण का घर है। उनके घर पर टीन की छत थी। सुबह करीब 11 बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वीरेन्द्र कुमार ने बताया वह और उनकी पत्नी सफाई कर्मचारी हैं। घटना के समय दोनों काम पर गए थे। उनकी बेटी कॉलेज गई हुई थी। घर पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने आग की सूचना उन्हें दी, लेकिन जब तक वह घर पहुंचे तो आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया था।
बताया कि वह घर के अन्दर जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से छत के परखच्चे उड़ गए। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि 11 जून को उनकी बेटी राखी की शादी थी। बेटी की शादी के लिए उन्होंने लाखों रुपये का सामान खरीदा था, जो घर के अंदर ही रखा था। वह भी जलकर राख हो गया है। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय नई टिहरी एसपी पोखरियाल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल गया था। स्थानीय निवासी कुलदीप पंवार ने प्रशासन से वीरेन्द्र कुमार की मदद करने की अपील की है।

पांडियन का तबादले को राजनीति से प्रेरित: हृदयेश

कुमाऊं आयुक्त डी सेंथिल पांडियन के तबादले को राजनीति से प्रेरित बताते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश सरकार पर फिर हमलावर हुई हैं। उनका कहना है कि एनएच घोटाले में हुई जबरदस्त किरकिरी के बाद सरकार ने ईमानदार एवं … अधिक पढ़े ….

मारने की कोशिश नाकाम रहने पर तीन तलाक दे डाला

विवाहिता ने ससुरालियों पर जानलेवा हमला करने और इसके बाद पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। विवाहिता के मायके पक्ष ने पुलिस को घटना से अवगत कराया है। मुजफ्फरनगर के एक गांव निवासी महिला का विवाह करीब … अधिक पढ़े ….

पानी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म

राजस्व क्षेत्र डामटा के अंतर्गत एक गांव में पानी लेने गई किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। डामटा राजस्व निरीक्षक उपेंद्र राणा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव की किशोरी … अधिक पढ़े ….

घर बैठे करें असली और नकली दूध की पहचान!

महज 13 रुपये की स्ट्रिप किट अब दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी। दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (एनडीआरआई) ने इस किट को तैयार किया है। शुक्रवार को लांच की गई … अधिक पढ़े ….

नकद लेन देन करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर ….

भारी मात्रा में नकद लेन देन करने वाले लोगों के लिए बुरी खबर है। आयकर विभाग ने ऐसे लोगों को चेतावनी दी है जो दो लाख रुपए से ज्यादा का लेन देन नकद के रूप में कर रहे हैं। आयकर … अधिक पढ़े ….

आईएसआईएस आतंकी से आजमगढ़ की मेडिकल छात्रा का निकाह

देश में अपनी जड़ जमाने में जुटे आतंकी संगठन आईएसआईएस की पहुंच माफिया डान अबू सलेम के शहर सरायमीर तक हो गई है। सऊदी अरब में भारतीय लोगों को बरगलाकर खुंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती कराने के आरोपी अमजद … अधिक पढ़े ….

बिहार बोर्ड के आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार का रिजल्‍ट निलंबित, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा फिर से सवालों के घेरे में आ खड़ी हुई है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) के विवादों से घिरे आर्ट्स टॉपर गणेश कुमार का रिजल्ट शुक्रवार को निलंबित कर कारण बताओ … अधिक पढ़े ….