Daily Archives: June 23, 2017

कांवड़ यात्रा में स्थानीय लोगों के लिए विक्रम आरक्षित होंगे

ऋषिकेश।
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा में तिपहिया वाहनों के लिए पुलिस और प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए विक्रम यूनियन तिपहिया आरक्षित रखेगी। जिन्हें पुलिस की ओर से टोकन जारी होगा।
थाना मुनिकीरेती में सीओ टिहरी जीबी पांडे ने परिवहन विभाग, पुलिस और ट्रांसपोर्ट यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। इसमें तय किया गया कि किसी भी विक्रम वाहन के ऊपर कैरियर नहीं लगेगा। सभी तिपहिया किराया सूची चस्पा करेंगे। ओवर रे¨टग और ओवरलो¨डग पर कार्यवाही होगी। भीड़ के दिनों में ऋषिकेश और मुनिकीरेती के बीच मुख्य मार्ग पर तिपहिया वाहनों का संचालन बंद रहेगा। सभी वाहन बाईपास से जाएंगे। स्थानीय लोगों के लिए तिपहिया यूनियन अलग से वाहन आरक्षित रखेगी। इन्हें पुलिस टोकन जारी करेगी। यह वाहन सिर्फ लोकल लोगों को ही बैठाएंगे। मुनिकीरेती लोनिवि तिराहे के समीप पांच ऑटो रिक्शा पुलिस के नियंत्रण में संचालित होंगे। इन वाहनों में ड्यूटी कर्मचारी और स्कूल के बच्चे जाएंगे। तिपहिया वाहनों के लिए शेष व्यवस्थाएं बीते वर्ष की तरह लागू रहेंगी। बैठक में एआरटीओ नई टिहरी ज्योतिशंकर मिश्रा, परिवहन कर अधिकारी प्रथम ऋषिकेश कुलवंत ¨सह चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती मनीष उपाध्याय सहित विक्रम और ऑटो यूनियन के पदाधिकारी शामिल हुए।

यह भी पढे़ …नीट के परिणाम घोषित, पंजाब के नवदीप ने मारी बाजी

नीट के परिणाम घोषित, पंजाब के नवदीप ने मारी बाजी

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा में पंजाब होनहारों ने बाजी मारी है। श्री मुक्तसर साहिब के नवदीप सिंह ने 700 में से 697 अंक लेकर देश में पहला … अधिक पढ़े ….

देहरादून के स्मार्ट सिटी बनने से दूनवासियों के बदलेंगे दिन

नई दिल्ली। स्मार्ट सिटी की सूची में देवभूमि देहरादून का नाम भी शामिल हो गया है। लंबे समय से चल रही कवायद को अंततः मंजिल मिल ही गयी है। दून के स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल होने से प्रदेश … अधिक पढ़े ….

आखिर क्यों मिला है, मासिक धर्म के दौरान कामाख्या देवी को सबसे पवित्र होने का दर्जा

रजस्वला स्त्री मासिक धर्म, एक स्त्री की पहचान है, यह उसे पूर्ण स्त्रीत्व प्रदान करता है। लेकिन फिर भी हमारे समाज में रजस्वला स्त्री को अपवित्र माना जाता है। महीने के जिन दिनों में वह मासिक चक्र के अंतर्गत आती … अधिक पढ़े ….