Daily Archives: June 9, 2017

अटैचमेंट के बाद शिक्षा मंत्री का सख्त रंग उतरने लगा

तबादलों को लेकर शिक्षा मंत्री की घेराबंदी शुरू हो गई। घेराबंदी सत्ताधारी भाजपा के विधायक कर रहे हैं। इसको लेकर आने वाले दिनों में सरकार की मुश्किलें बढ़नी तय मानी जा रही है।
कड़क मिजाज शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे की संख्ती का रंग पांच शिक्षकों के अटैचमेंट के बाद उतरने लगा है। शिकायत एवं सुझाव प्रकोष्ठ में अटैच किए गए पांच शिक्षकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सरकार इसे जायज बताते हुए अपने स्टैंड पर कायम है।
इस बीच, चहेते शिक्षकों का पसंद के स्कूल में तबादले को लेकर भाजपा के विधायकों ने शिक्षा मंत्री पांडे की घेराबंदी करनी शुरू कर दी है। विधायक मंत्री के सम्मुख अटैच किए गए शिक्षकों का मामला रख रहे हैं। इसी तर्ज पर अपने लोगों के लिए सुविधा मांगी जा रही है।
हालांकि अभी तक शिक्षा मंत्री हर किसी को तबादले के लिए दो टूक ना कर रहे हैं। नियमों का हवाला भी दे रहे हैं। बावजूद इसके विधायकों और संगठन से जुड़े नेताओं का दबाव बढ़ रहा है। इससे शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे स्वयं को असहज महसूस कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि मामला मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तक पहुंच गया है। तबादलों के लिए सिफारिश की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री की घेराबंदी की सघनता बढ़ रही है।

गुरुजी के अप-डाउन पर सरकार सख्त

स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए बायोमैट्रिक हाजिरी की व्यवस्था करने के बाद अब सरकार को शिक्षकों का दूर से रोज अप-डाउन करना अखर रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग पांच दशक पुराने मानक की पोथी खोल … अधिक पढ़े ….

गैरसैंण में सदन का आयोजन नहीं करने पर सदन में सरकार की किरकरी

देहरादून। बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में गन्‍ना भुगतान, गैरसैंण आदि मुद्दे छाए रहे। विपक्ष ने गैरसैंण में सत्र चालने को लेकर सरकार को घेरा। विधानसभा सत्र के दूसरे दिन-प्रश्नकाल के दौरान गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर सरकार … अधिक पढ़े ….

सीएम ने नैनी झील के सरंक्षण को डीपीआर बनाने के निर्देश दिए

नैनीताल। नैनी झील राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है। नैनी झील के संरक्षण व संवर्द्धन के लिये कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। राज्य सरकार इसके लिये पूरी सहायता करेगी। झील के संरक्षण संवर्द्धन के लिये राज्य सरकार … अधिक पढ़े ….

टेंडर के अनुरुप काम नही होने पर डीएम ने दिए जांच के आदेश

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल गैंती, कुदाल और फीता लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ जिला योजना के अन्तर्गत सिंचाई विभाग द्वारा सुमाडी एवं तिलवाडा में बनाई गई सुरक्षा दीवाल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने फीते से तिलवाड़ा मठ … अधिक पढ़े ….