Daily Archives: June 1, 2017

बीजेपी को घेरने के लिए बसपा से गठबंधन करेगी सपा

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा हैं कि वह राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव द्वारा पटना में 27 अगस्त को आयोजित रैली में शामिल होंगे। यह तो सामान्य बयान था लेकिन इसके बाद अखिलेश यादव ने जो कहा उससे राजनीतिक हल्कों में हलचल पैदा हो गई। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती भी रैली में शामिल होंगी। अखिलेश से जब पूछा गया समाजवादी पार्टी और बसपा के साथ आने की संभावना के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था कि मैं 27 अगस्त को लालू प्रसाद की बिहार में आयोजित रैली में शामिल होऊंगा। तभी कोई घोषणा होगी, हालांकि बसपा या मायावती की तरफ से ऐसी कोई खबर नहीं है कि वह रैली में शामिल होंगी या नहीं। वैसे राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू ने विरोधी पार्टियों के प्रमुख नेताओं को इस रैली में आमंत्रित किया है।

अखिलेश नहीं छोड़ेंगे कांग्रेस का साथ
एक सवाल के जवाब में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस और राहुल गांधी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। यह हमेशा बना रहेगा। भाजपा के खिलाफ एकजुटता के सवाल पर कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस और अन्य दलों की 27 अगस्त को पटना में लालू प्रसाद के नेतृत्व में रैली होगी। इसमें 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार होगी। राष्ट्रपति चुनाव के सवाल पर कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं की बैठक हो चुकी है। विपक्ष भाजपा के खिलाफ एकजुट होने जा रहा है।

तो यूपी में बीजेपी बनाम सपा-बसपा और कांग्रेस
हालांकि बसपा की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया तो नहीं आई है लेकिन हाल के बसपा सुप्रीमो के बयानों पर गौर किया जाए तो उन्होंने यही संकेत दिया है कि बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए वह सपा और कांगेस से गठबंधन कर सकती हैं। अखिलेश से पूछा गया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में बने एक्सप्रेस वे और रिवर फ्रंट परियोजनाओं की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जांच का फैसला किया है इस पर उन्होंने कहा यह सरकार क्या जांच ही करती रहेंगी कि कोई काम भी करके दिखाएगी। सरकार काम भी करके दिखाये।

स्टेनोग्राफर ने कोर्ट की कार्यवाही बीच में रोकी

-तीस हजारी कोर्ट में कार्यवाही छोड़ स्टेनोग्राफर घर चलती बनीं बोली-मेरा टाइम हो गया, टैक्सी बाहर खड़ी है आपने सुना है कि कोर्ट के कर्मचारी की वजह से मुकदमे की कार्यवाही रोक दी जाए? दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में … अधिक पढ़े ….

सात समझौतों पर करार, रूस पहुंचे मोदी

चार देशों की अपनी यात्रा के दूसरे पड़ाव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय स्पेन में हैं। प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने बुधवार को स्पेन की कंपनियों को भारत के बुनियादी ढांचे, पर्यटन, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्रों में निवेश का न्योता … अधिक पढ़े ….

चलती ट्रेन में रेप: बयान से पलटी महिला, बोली- नहीं हुआ रेप

बिजनौर में चलती ट्रेन में रेप के आरोपी सिपाही कमल शुक्ला को पुलिस ने जेल भेज दिया है। महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर उसके घर भेज दिया गया। इस बीच GRP … अधिक पढ़े ….

‘सरकारी स्कूलों का गिरता स्तर’ बिहार ने 65 प्रतिशत ‘फेल का बनाया रिकॉर्ड’

लगभग समूचे देश के सरकारी स्कूलों में लगातार गिरते जा रहे शिक्षा के स्तर और खराब परिणामों के कारण इनमें बच्चों के दाखिलों का आंकड़ा लगातार गिरता जा रहा है और अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा दिलवाने के लिए सरकारी … अधिक पढ़े ….

केंद्र ने कहा- विमान हादसे में हुई थी नेताजी की मौत, परिवार ने कहा- मांगें माफी

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत को लेकर तस्वीर अब साफ होती दिख रही है। एक आरटीआई आवेदन का जवाब देते हुए भारत सरकार ने बताया है कि नेताजी की मौत विमान हादसे में हुई थी। RTI में दिए गए … अधिक पढ़े ….

केन्द्र सरकार गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करेंः हाईकोर्ट

पशुओं की खरीद-फरोख्त के बारे में केन्द्र सरकार के नए नोटिफिकेशन पर मद्रास हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई चार सप्ताह की रोक के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चन्द्र शर्मा ने बुधवार … अधिक पढ़े ….

350 करोड़ की घोषणाओं ने अयोध्या में दिए चुनाव के संकेत!

आस्था की नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार गए तो उनके जाने के सियासी निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं। दरअसल, विवादित ढांचा विध्वंस के बाद अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करने वाले योगी दूसरे मुख्यमंत्री … अधिक पढ़े ….

अच्छे रैंक की राह ने बनाया नंदिनी को टॉपर

देश के सबसे प्रतिष्ठित और कठिन परीक्षा, यूपीएससी के नतीजे आ गए हैं। यूपीएससी की परीक्षा में इस बार कर्नाटक की नंदिनी के आर ने टॉप किया है। उनका इस बार ये चौथा प्रयास था, उन्होंने अपनी सफलता का सारा … अधिक पढ़े ….